फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council team seized goods from 20 shops

Fatehabad News: नगर परिषद टीम ने 20 दुकानों का सामान किया जब्त

Thu, 06 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council team seized goods from 20 shops
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में सामान जब्त करते हुए कर्मचारीस्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा चार दिन बाद फिर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने पुराना बस स्टैंड के पास, थाना रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, चार मरला कॉलोनी में दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया। इस दौरान करीब 20 दुकानों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन

नगर परिषद के एसआई राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम शाम को पहले पुराना बस स्टैंड के पास पहुंची। यहां पर लगाई गई रेहड़ियों को हटवाया गया। इसके बाद टीम महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंची और यहां पर लगी रेहड़ियों को हटवाया। इसके बाद टीम ने थाना रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया। कई दुकानदारों ने काफी जगह तक सामान रखा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया। मल्टीपर्पज पार्किंग के आगे लगी रेहड़ियों को भी टीम द्वारा हटवाया गया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

- हंस मार्केट में अभियान का मिला फायदा
नगर परिषद द्वारा हंस मार्केट में 15 दिन पहले सख्ती से अभियान चलाया गया था। यहां दुकानों के आगे रखे सामान और रेहड़ियों को जब्त कर लिया था। टीम की सख्ती के बाद फिलहाल सुबह से शाम तक रेहड़ियां नहीं लग रही है। शाम बाद रात को यहां पर सब्जी की रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। हालांकि हंस मार्केट में रेहड़ियां न लगाने देने को लेकर संचालक विरोध भी कर चुके हैं। लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी हालत में यहां पर रेहड़ियां नहीं लगाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed