फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council re-imposed tender to catch monkeys from the city, will open on 17th

Fatehabad News: शहर से बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने दोबारा लगाया टेंडर, 17 को खुलेगा

Fri, 10 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal council re-imposed tender to catch monkeys from the city, will open on 17th
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर से बंदरों को पकड़ने के लिए एक बार फिर से टेंडर जारी कर दिया है। अब टेंडर 17 मार्च को खोला जाएगा। अगर दो एजेंसियां आती है तो नगर परिषद टेंडर खोल देगी। वीरवार को नगर परिषद ने एक एजेंसी होने का हवाला देकर टेंडर रद कर दिया था। पहली बार में टेंडर खोलने के लिए कम से कम तीन एजेंसियों का होना जरूरी है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने वन्य जीव प्राणी विभाग से अनुमति लेकर बंदर पकड़ने का टेंडर लगाया था। नगर परिषद ने बंदर पकड़ने को लेकर कोई एस्टीमेट नहीं दिया है बल्कि संबंधित एजेंसी को ही रेट देना होगा। जो एजेंसी सबसे कम रेट देगी, उसे टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका के जंगल में छोड़ जाएंगे बंदर
नगर परिषद ने वन्य जीव प्राणी विभाग से 300 बंदर पकड़ने की अनुमति मांगी थी। संबंधित विभाग ने बंदर पकड़ने की अनुमति देते हुए निर्देश दिए है कि इन्हें पकड़कर फिरोजपुर झिरका के जंगल में छोड़ना होगा और इसकी जीपीएस के साथ वीडियोग्राफी भी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लगा दिया गया है और 17 मार्च को खोला जाएगा। पहले एजेंसी नियम अनुसार न आने के कारण टेंडर रद किया गया था।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed