फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council on backfoot, no tax collection will be done on Diwali

Fatehabad News: बैकफुट पर नगर परिषद, दिवाली पर नहीं होगी तहबाजारी वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Municipal council on backfoot, no tax collection will be done on Diwali
फतेहाबाद शहर का थाना रोड
फतेहाबाद। शहर में दिवाली पर्व पर तहबाजारी को लेकर नगर परिषद अधिकारी बैकफुट पर आ गए। दिवाली पर्व पर नगर परिषद बाजार से तहबाजारी नहीं वसूलेगा। इसको लेकर नगर परिषद के अफसरों को उच्च अधिकारियों से मौखिक आदेश भी हो गए हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी इस मसले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने वीडियो जारी करके कहा था कि तहबाजारी की जो रसीद काटी जाती है उसे दिखाकर रेहड़ी और स्टॉल संचालक राशि ले जा सकता है। इसके अलावा तहबाजारी से दो साल में नाममात्र वसूली भी कारण माना जा रहा है। पिछले दो साल में नगर परिषद दिवाली पर तहबाजारी को लेकर सिर्फ 33 हजार रुपये की वसूली कर पाया है। डीएमसी संजय बिश्नोई का कहना है कि तहबाजारी का मामला ईओ स्तर का है, वह ही इसे देखेंगे।
विज्ञापन


प्रधान के आग्रह को दरकिनार करने के बाद विपक्ष बना चुका है मुद्दा
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने पिछले दिनों तहबाजारी न करने को लेकर डीएमसी संजय बिश्नोई से आग्रह किया था। लेकिन डीएमसी ने फतेहाबाद, टोहाना नगर परिषद, जाखल, रतिया और भूना नगर पालिका को अतिक्रमण हटवाने, पार्किंग की मार्किंग करने और तहबाजारी को लेकर निर्देश दिए थे। प्रधान के आग्रह को दरकिनार करने के बाद विपक्षी पार्टी नेताओं और व्यापार मंडल ने मुद्दा बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अधिकारियों की तरफ से मुझे अभी इस बारे में नहीं बताया गया है। अगर तहबाजारी के तहत वसूली नहीं की जाती है तो ये रेहड़ी और स्टॉल संचालकों के लिए अच्छा निर्णय होगा।

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद

बाढ़ की वजह से पहले मंदी का दौर : पार्षद
बाढ़ की वजह से फसलें तबाह हो गई हैं और लोगों के काम धंधे चौपट हो गए हैं और अब बाजार में मंदी का दौर है। ऐसे में दिवाली के त्योहार के मौके पर रेहड़ी फड़ी वालों से तहबाजारी वसूलना उचित नहीं है। इस तहबाजारी वसूली से कोई बहुत बड़ी रकम हासिल नहीं होती। पूर्व में तहबाजारी वसूली के आंकड़ों पर नजऱ डाले तो मामला सिर्फ 20 या 30 हजार का है। इसे ज्यादा तूल न दिया जाए तो बेहतर होगा।
- मोहन लाल नारंग, पार्षद वार्ड 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed