फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council employees went on a hunger strike

Fatehabad News: नगर परिषद के कर्मचारियों ने की क्रमिक भूख हड़ताल

Fri, 16 May 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees went on a hunger strike
फतेहाबाद में नगरपरिषद प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारीस्त्रोत संघ
फतेहाबाद। नगरपरिषद कर्मचारियों ने शुक्रवार को क्रमिक भूख हड़ताल की। 11 सफाई कर्मचारी नगर परिषद प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठे। इन कर्मचारियों को संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़, इकाई प्रधान विजय ढाका व इकाई कोषाध्यक्ष वीरू रत्ति ने माला पहनाकर भूख हड़ताल शुरू करवाई।
विज्ञापन

अनशन की अध्यक्षता कर्मचारी नेता जगदीश चंद्र ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। अनशन को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। समझौते में मानी गई मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार के ऐसे रवैये से खफा नगरपालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन को तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल की है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अनशन के माध्यम से मांग की गई कि 7 अगस्त 2024 के समझौते को लागू किया जाए। अगर सरकार अब भी नहीं जागी और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारियों द्वारा आंदोलन को तेज किया जाएगा। शाम को नरेश राणा, विजय ढाका, ओमप्रकाश लोट, राजा राम चौहान, बेगराज, वीरू रत्ति ने जूस पिलाकर कर्मचारियों का अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed