{"_id":"b087af5b8064f5d4cc89e7d2d93e47e1","slug":"multilpurpose-parking-is-ready-in-new-year-you-will-be-gifted-this-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम को कहेंगे बाय बाय, नए साल में 7 करोड़ की दो मंजिला मल्टीपर्पज पार्किंग का मिलेगा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम को कहेंगे बाय बाय, नए साल में 7 करोड़ की दो मंजिला मल्टीपर्पज पार्किंग का मिलेगा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूूडी बीएंडआर तय समय से पांच महीने लेट जनवरी माह के अंत तक नगरपरिषद को मल्टीपर्पज पार्किंग हैंडओवर कर देेगी। जिसके बाद नगर परिषद के अंडर में बहुमंजिला पार्किंग आते ही पब्लिक को गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह मिल जाएगी।
प्रस्तावित राशि से आधी राशि में तैयार हुई पार्किंग
शहर की मल्टीपर्पज पार्किंग के लिए 13 करोड़ 68 लाख रुपये मंजूर किए गए और यह राशि नगरपरिषद ने पीडब्लूडी बीएंडआर के पास जमा करवाई गई। बीएंडआर ने यह पार्किंग 7 करोड़ 50 लाख रुपये में तैयार कर दी है यानि की 5 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
दो इंडोर तथा एक ओपन पार्किंग
मल्टीपर्पज पार्किंग को बेहतरीन ढंग से तैयार किया गया है। इसमें दो पार्किंग इंडोर है। एक अंडर ग्राउंड तो दूसरी पार्किंग ओपन में है। विभाग के मुताबिक पार्किंग में 150 से 200 गाड़ियां खड़ी करने की क्षमता है।
विज्ञापन
ओपन पार्किंग में होटल व पार्क बना तो होगा दोहरा फायदा
नगर परिषद मल्टीपर्पज पार्किंग में ऊपरी मंजिल पर होटल, पार्क या फिर दुकानें बनाने पर भी विचार चल रहा है। इस संबंध में नगरपरिषद ने प्रस्ताव बनाकर हाईकमान को भेजा है। अगर मंजूरी मिलती है तो ये प्रोजेक्ट मल्टीलेवल पार्किंग पर चार चांद लगा सकती है।
थोड़ी जेब करनी पड़ सकती है ढीली
मल्टीपर्पज पार्किंग का फायदा उठाने के लिए गाड़ी मालिकों को थोड़ी जेब हल्की करनी पड़ सकती है। अधिकारियों की मानें तो पार्किंग के रखरखाव के लिए परिषद इसका ठेेका दे सकती है लेकिन अभी तक इस पर फाइनल मोहर नहीं लगी है।
जाम का कारण आपकी गाड़ी तो नहीं... टेंशन खत्म
शहर में आमतौर पर फुव्वारा चौक से जवाहर चौक, चार मरला कालोनी, भीमां बस्ती, धर्मशाला रोड पर जाम की स्थिति रहती है। जाम का मुख्य कारण शहर में आने वाली गाड़ियों को गलत ढंग से खड़ा करना है।
जिसके बाद मुख्य रोड संकरी हो जाती है। पार्किंग शुरू होने के बाद आपको घबराने की जरूरत नहीं है। गाड़ी खड़ी करके आराम से घूम सकते हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी। आपको इस बात की फिक्र नहीं करनी पड़ेगी कि जाम का कारण सड़क किनारे खड़ी आपकी गाड़ी तोे नहीं।
पार्किंग का काम अंतिम चरण में है। आगे का रोड, इलेक्ट्रिशियन तथा कुछ व्हाइट वॉश का काम रह गया है। जिसके बाद इसे पीडब्लूडी को सौंप दिया जाएगा।
कुलदीप, पी.एस.इंफ्रा बिल्डर
जनवरी के अंत तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। पार्किंग लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है।
सुभाष भांभू
कार्यकारी अभियंता
पीडब्लूूडी बींएडआर
मल्टीपर्पज पार्किंग में होटल तथा पार्क बनाने के लिए हाईकमान को लिखा गया है। जैसे ही पार्किंग हैंडओवर होती है इस बारे में हाईकमान से विचार किया जाएगा।
ओ.पी.सिहाग
ई.ओ नगरपरिषद