{"_id":"624c7eca80aa340ebf1adbbb","slug":"motorbike-collided-with-bdpo-odha-s-car-driver-serious-fatehabad-news-hsr62839058","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ ओढ़ा की गाड़ी से टकराया मोटरसाइकिल, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ ओढ़ा की गाड़ी से टकराया मोटरसाइकिल, चालक गंभीर
विज्ञापन
फतेहाबाद में सरकारी गाड़ी से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड पर बीडीपीओ ओढ़ा की गाड़ी से सोमवार देर रात को मोटरसाइकिल टकरा गया। गाड़ी को बीडीपीओ ओमप्रकाश खुद चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चालक खैरातीखेड़ा रोड निवासी प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग घायल को हिसार के निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे है।
मामले के मुताबिक फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा रोड निवासी प्रदीप कुमार किसी काम से पुराना बस स्टैंड पर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान सरकारी गाड़ी हिसार-सिरसा रोड से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल गाड़ी से टकरा गया और चालक प्रदीप घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी बीडीपीओ ओढ़ा की थी और उसे खुद बीडीपीओ ओमप्रकाश चला रहे थे। गाड़ी का भी एक तरफ से हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि अभी तक मामले में घायल ने बयान दर्ज नहीं करवाएं है।
कोट
पुराना बस स्टैंड पर सोमवार रात को सरकारी गाड़ी और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी। गाड़ी बीडीपीओ ओढ़ा की है और वह खुद चल रहे थे। मामले में घायल ने बयान दर्ज नहीं करवाएं हैं और परिवार कार्रवाई से मना कर रहा है।
विज्ञापन
-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी