फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than one thousand rakhis sent abroad in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में विदेशों में भेजी गईं एक हजार से अधिक राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
More than one thousand rakhis sent abroad in Fatehabad
डाक विभाग द्वारा विदेशों में राखी भेजने के लिए जारी किया गया वाटर फ्रूप लिफाफा।
फतेहाबाद। फतेहाबाद से इस बार विदेश में बैठे भाइयों के लिए बहनों द्वारा राखी भेजने का इस बार काफी रुझान देखा जा रहा है। फतेहाबाद से विदेश के लिए एक हजार राखियां भेजी गई हैं। वहीं विदेशों में बैठी बहनों ने फतेहाबाद में अपने भाइयों के लिए 500 के करीब राखियां भिजवाई हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद से बहनों में इस बार विदेश में बैठे अपने भाइयों के लिए बहनों द्वारा विदेशों में राखी भेजने का सिलसिला 18 अगस्त से आरंभ हो गया था। समय पर राखी भेजी जाए, इसके लिए पहले से डाकघर में बुकिंग आरंभ कर दी गई थी और इसके लिए अलग से काउंटर खोला गया था। इन राखियों को वाटर फ्रूप लिफाफे में बंद करके यहां से विदेशों में भेजा गया। डाक विभाग के अनुसार, अब तक अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा व आस्ट्रेलिया के लिए एक हजार राखियां भेजी जा चुकी हैं। ज्ञात रहे कि पिछले साल फतेहाबाद से 400 के करीब राखियां विदेशों में गई थी, इस बार इनकी संख्या एक हजार हो गई है। वहीं विदेशों से 500 राखियां भी आई हैं।
विज्ञापन


देश के विभिन्न हिस्सों में भी भेजी गई पांच हजार राखियां
विदेशों ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में बैठे भाइयों के लिए भी इस बार डाक विभाग के मार्फत स्पीड पोस्ट से पांच हजार से अधिक राखियां भेजी गई हैं। अभी भी राखियों को भेजा जा रहा है। वहीं देश के अन्य हिस्सों से भी फतेहाबाद में भाइयों के लिए तीन हजार के तकरीबन राखियां डाक विभाग के पास आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस बार देश व विदेशों में राखी भेजने का प्रचलन बढ़ा है। विदेशों में एक हजार से अधिक राखियां डाक विभाग के मार्फत भेजी गई हैं। इन राखियों के लिए उनके वजन के हिसाब से दाम तय किए गए थे।

-नरेश कुमार, मुख्य डाकपाल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed