फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than five quintals of ganja recovered, two smugglers arrested

Fatehabad News: पांच क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
More than five quintals of ganja recovered, two smugglers arrested
भूना के जांडलीकला गांव के पास एवीटी स्टाफ ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े दो तस्करों
भूना। एवीटी स्टाफ ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 522.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत 80 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से देशराज और ओमी को गिरफ्तार किया है। देशराज अयालकी का निवासी है, फिलहाल कीर्ति नगर, फतेहाबाद में रह रहा था। ओमी गांव बोस्ती, जिला फतेहाबाद का निवासी है। जांच में पता चला कि दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने गांजा लंबे समय से एक खाली खेत में छिपाकर रखा था। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि एवीटी स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में टीम ने गोरखपुर रोड स्थित जांडली कलां गांव में दबिश दी। आत्मा राम के लंबे समय से खाली पड़े खेत की तलाशी ली गई। नीम के पेड़ के पास मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे गए 26 कट्टे गांजा बरामद हुए। हर कट्टे में 20 किलो 100 ग्राम गांजा था। कुल वजन 522.600 किलोग्राम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस को भ्रमित करने के लिए बदलते हैं गाड़ी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कोरापुट जिले का उप-मंडल जयपुर के रामकिशन हरी के संपर्क में हैं। रामकिशन इस गिरोह का मुख्य सरगना है। वह ओडिशा से गांजा मंगवाता है। हरियाणा और पंजाब के तस्करों को वहीं बुलाकर गाड़ी उपलब्ध कराता है। रास्ते में कई बार गाड़ी बदली जाती है ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed