फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than 350 complaints placed before Panchayat Minister in four and a half hours

Fatehabad News: साढ़े चार घंटे में पंचायत मंत्री के समक्ष रखी गई 350 से ज्यादा शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
More than 350 complaints placed before Panchayat Minister in four and a half hours
जाखल में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनते पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
जाखल। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा मंगलवार को किसान रेस्ट हाउस में लगाए गए जनता दरबार में 350 से अधिक शिकायतें रखी गई। लोगों ने बिजली, कृषि, पंचायती राज, जनस्वास्थ्य, सिंचाई विभाग से लेकर नगरपालिका से संबंधित शिकायतें रखीं। मंत्री ने मौके पर ही बैठे अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से इन समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए। मंत्री ने एक महीने बाद फिर से जनता दरबार लगाने का ऐलान किया। आगामी जनता दरबार में मंगलवार को आई समस्याओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

बबली ने बिजली निगम से संबंधित समस्याओं का निराकरण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली निगम से संबंधित सेवाओं के लिए नागरिकों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े। बिजली के नए कनेक्शन के लिए किसी नागरिक को बार-बार दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े। बिजली अधिकारी प्रत्येक गांवों में जाकर स्थिति का स्वयं जायजा लें और ग्रामीणों की नए कनेक्शन, बिजली मीटर व ट्रांसफॉर्मर तथा पोल लगाने व हटाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर इसकी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने नागरिकों की शिकायत पर नए कनेक्शन, लोड बढ़ाने, बिजली पोल को शिफ्ट सहित सभी शिकायतों को तय निश्चित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन जगतार नड़ैल, अमरीक बाजीगर, गुलशन आहूजा, बबलू, रामबीर बिंदी, जगदीश सरपंच तलवाड़ी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही गांवों व वार्डों में कैंप लगाकर सुलझाएंगे फैमिली आई की समस्याएं
उन्होंने बुढ़ापा पेंशन व बीपीएल राशनकार्ड से संबंधित शिकायतों का निवारण करने के लिए कहा कि बहुत जल्द ही प्रत्येक गांवों व वार्ड में कैंप लगाकर फैमिली आईडी में समस्याओं को दुरुस्त किया जाएगा। नागरिकों की गलत वार्षिक आय को ठीक कर बुढ़ापा पेंशन व बीपीएल राशनकार्ड में आ रही समस्याओं को ठीक किया जाएगा।
दो दिन में दिव्यांगता प्रमाण ठीक करने के दिए निर्देश
उन्होंने दिव्यांग जगदीश की शिकायत का निवारण करते हुए संबंधित अधिकारी को 2 दिन में दिव्यांग प्रमाण पत्र को चेक कर ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मौके पर ही रिक्शा देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं सही लाभार्थी तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।

नगरपालिका भंग करवाने की मांग की
आढ़ती नेता सुरेश गर्ग ने आढ़तियों से संबंधित, पार्षद पुनीत बंसल ने गोशाला को अनुदान देने की मांग की। मांगेराम कायत, रीटा सिंगला सहित अन्य लोगों ने मंत्री के समक्ष जाखल मंडी की नगरपालिका भंग करके पुन: ग्राम पंचायत बनाने की मांग रखी। मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत के लिए सर्वे करवाया जाएगा। नागरिकों की सहमति के बाद ही सभी मापदंड को पूरा करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed