{"_id":"6ae0e4820497ee092c0bc56e","slug":"monkey-menace-among-children-teachers-forced-to-act-as-guards-for-safety-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163730-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बच्चों में बंदरों की दहशत, सुरक्षा के लिए शिक्षकों को बनना पड़ रहा पहरेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बच्चों में बंदरों की दहशत, सुरक्षा के लिए शिक्षकों को बनना पड़ रहा पहरेदार
Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चाें का मिड डे मिल वाला राशन खाते बंदर। स्कूल
फतेहाबाद। सुंदर नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकर बस्ती और जगजीवनपुरा के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में बंदरों का आतंक बच्चों और आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। पिछले करीब दो माह से बंदरों के झुंड स्कूल परिसर में डेरा जमाए रहते हैं।
हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को लट्ठ लेकर बंदरों को भगाना पड़ता है। बंदरों के हमले में एक छात्रा और पार्क में व्यायाम करने वाली महिला के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
बंदरों को भगाने के लिए शिक्षकों के साथ अन्य लोगों को भी लट्ठ उठाने पड़े। स्कूल स्टाफ के अनुसार मंगलवार सुबह स्कूल खुलने से पहले ही बंदरों का झुंड परिसर में पहुंच जाता है। दोपहर का भोजन तैयार करने से लेकर बच्चों को परोसने तक शिक्षकों और रसोई में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
कई बार बंदर भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों पर भी झपट पड़ते हैं। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है। शिक्षक सुनीता रानी, मुकेश, अंजली, ममता और राजेश कुमार ने बताया कि बंदरों को भगाने के लिए उन्हें खुद लट्ठ उठाने पड़ते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
छात्रा और पार्क में व्यायाम करने वाली महिला को काटा
पार्षद मोहन लाल नारंग ने बताया कि पिछले शनिवार को स्कूल की छात्रा प्रतिमा को बंदर ने काट लिया था। वहीं, जगजीवनपुरा निवासी कंचन शर्मा को भी पार्क में सुबह व्यायाम करते समय बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। पार्क में घूमने आने वाले अन्य लोगों को भी बंदर परेशान करते हैं। इससे बच्चों के अभिभावकों और सुबह-शाम पार्क में आने वाले लोगों में भय बना हुआ है।
-- -- -- -- -- --
ठेका समाप्त होने का दिया जा रहा हवाला
पार्षद मोहन लाल नारंग के अनुसार बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। हर बार जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलता है लेकिन समस्या जस की तस है। मंगलवार को संपर्क करने पर नगर परिषद कर्मचारी ने बताया कि बंदर पकड़ने का ठेका समाप्त हो चुका है। पार्षद मनोज भयाना, राजकुमार मेहता, संदीप, तरुण बजाज और अन्य नागरिकों ने भी नाराजगी जताई। 15 अक्तूबर को हुई वार्ड कमेटी की बैठक में भी शिक्षकों और वार्डवासियों ने यह मुद्दा उठाया था।
-
मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर समाधान करवाया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, डीएमसी