{"_id":"618185e2914ee7068378f472","slug":"money-rained-on-dhanteras-16-crore-business-in-the-district-fatehabad-news-hsr616019426","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बरसा धन, जिले में 16 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बरसा धन, जिले में 16 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
बर्तन की दुकान में खरीदारी करते शहरवासी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना महामारी के बाद से ठप कारोबार में धनतेरस के दिन रौनक लौट आई। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर बाद बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हुई। व्यापारी व दुकानदार दिवाली पर्व को लेकर अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे थे। उसी के अनुरूप ग्राहक उमड़े। जिले में अनुमान के अनुसार करीब 16 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। लोगों ने सबसे ज्यादा आभूषणों, बर्तनों और दुपहिया व चौपहिया वाहनों की खरीदारी की। एक ही दिन में शहर के सभी शोरूम पर 45 गाड़ियों की बिक्री हुई।
धनतेरस को लेकर बाजार एक दिन पहले ही सज गया था। सुबह शहर के बाजारों में कम रौनक देखने को मिली, लेकिन दोपहर बाद भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शहर के थाना रोड स्थित बर्तन मार्केट व सराफा मार्केट में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। व्यापारियों के मुताबिक लोगों ने धनतेरस के दिन आभूषणों, बर्तनों, दुपहिया वाहनों और चौपहिया वाहनों के अलावा इलेक्ट्रिक सामान की खरीदारी में भी खूब उत्साह दिखाया।
खूब बिके चांदी के सिक्के और मूर्तियां
धनतेरस के दिन धातु से बनी हुई कोई भी वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोगों ने जेवर, चांदी के सिक्के, बर्तन व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। लोगों ने खासकर चांदी के सिक्के तथा भगवान गणेश व लक्ष्मी माता की मूर्तियां खरीदी।
विज्ञापन
अनुमान के अनुसार यह हुई खरीदारी
जिले में कुल कारोबार का अनुमान : 16 करोड़
गाड़ियां लोगों ने खरीदी : 40
बाइक की हुई खरीदारी : 280
इलेक्ट्रोनिक स्कूटी की ब्रिकी : 150
ट्रैक्टरों की हुई बिक्री : 28
बाजार में तैनात किए गए सीआरएफ जवान
दिवाली पर्व को लेकर फतेहाबाद के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रही। मल्टीपर्पस पार्किंग के बाहर तथा जवाहर चौक में होमगार्ड के अलावा सीआरएफ के जवान तैनात रहे। इसके अलावा चौराहों और नाकों पर तैनात किए गए। धनतेरस से एक दिन पहले सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बाजार का निरीक्षण किया था। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए थे कि मार्केट में भीड़ अधिक हो तो पुलिस भी अधिक गश्त करे। पुलिस के साथ- साथ सीआरएफ की टीम गश्त करती हुई नजर आई। इसके अलावा सिविल वर्दी में महिला पुलिस कर्मचारी व पुरुष पुलिस कर्मचारी गश्त पर रहे। शहर में सबसे अधिक भीड़ चार मरला कालोनी व थाना रोड पर देखने को मिली।
ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए और सुरक्षा को देखते हुए जवान तैनात किए गए। होमगार्ड के अलावा सीआरएफ टीम भी तैनात रही। सिविल वर्दी में पुलिस कर्मचारी गश्त पर लगाए गए हैं। दिवाली तक पूरी चौकसी रहेगी।
सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी, फतेहाबाद
बर्तन व्यापारी बोले, उम्मीद से ज्यादा रहा कारोबार
बाजार में काम काफी अच्छा रहा है। बाजार में भीड़ पिछली बार से काफी ज्यादा है और कारोबार भी काफी अच्छा है। उम्मीद से ज्यादा ग्राहक बाजार में आए है और खरीददारी की है।
जगदीश तनेजा, दुकानदार
कोरोना काल व्यापारी पूरी तरह से प्रभावित हुआ। दुकानदारों को बहुत नुकसान हुआ है। त्योहार को लेकर उन्हें अच्छी खरीददारी की उम्मीद है। धनतेरस पर लोगों ने बर्तनों की खरीददारी की है।
- विनोद कुमार, दुकानदार
धनतेरस त्योहार को लेकर पहले ही तैयारियां कर ली गई थी। उम्मीद के मुताबिक खरीददारी हुई है। दोपहर बाद ग्राहक आना शुरू हो गए थे। इस बार बाजार में काफी रौनक है।
- सुशील भाटिया, दुकानदार।
कोरोना महामारी के कारण हर वर्ग का काम प्रभावित हुआ है। अप्रैल माह से कारोबार ठप रहा है लेकिन अब त्योहार अच्छा कारोबार हुआ है।
- मनोहर लाल, दुकानदार