फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Molesting of girl, case registered against 12

Fatehabad News: बालिका के साथ छेड़खानी, 12 के विरुद्ध केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Molesting of girl, case registered against 12
भूना (फतेहाबाद)। एक गांव में मनचलों ने बालिका (12) के साथ छेड़खानी करने के साथ ही उस पर अश्लील फब्तियां कसीं। नाबालिग की मां आरोपियों के घर जब शिकायत करने गई तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी संजय बिश्नोई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बालिका की मां ने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर की शाम को उसकी बेटी गांव के ग्राउंड से खेल कर घर लौट रही थी। महिला का आरोप है कि गांव के निपोड़ी, गबटू, रवि, राहुल, संजय, जगसीर, सोनू, मिंडी, संदीप, राकेश, महाबीर, देवानंद प्रधान आदि खेल मैदान से उसकी बेटी के पीछे लग गए। इन लोगों ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसके अलावा घर तक पीछा करते हुए अपशब्द भी बोलते रहे। घर पहुंचकर बेटी ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां व पिता को अवगत करवाया। इसके बाद पति-पत्नी उनमें से एक आरोपी के चाचा टीटू के घर जाकर लड़कों को समझाने के लिए कहने गए, तो उल्टा उनके साथ ही अभद्रता करने लगे। आरोप है कि टीटू के घर पर पीड़िता के पिता के साथ अभद्रता की गई और उसकी मां के साथ छेड़खानी की गई। आरोपियों में निपोड़ी ने अश्लील और जातिसूचक गालियां निकाली।
विज्ञापन

आरोपी दबंग परिवारों से, इसलिए समझौते का बना रहे दबाव

पीड़ित परिवार ने शिकायत में उल्लेख किया है कि आरोपी दबंग परिवारों से संबंध रखते हैं। इसलिए उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। परिवार पर जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में शुरुआती जांच महिला अधिकारी सुषमा देवी ने की है, जबकि जांच डीएसपी संजय बिश्नोई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नाबालिग की मां की शिकायत पर 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
-संजय बिश्नोई, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed