फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mohanlal murder case: Arrested school operator's son on remand for three days

मोहनलाल हत्याकांड : गिरफ्तार स्कूल संचालक का बेटा तीन दिन रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mohanlal murder case: Arrested school operator's son on remand for three days
भट्टू कलां। गांव दैयड़ निवासी मोहनलाल के शव का बुधवार रात्रि गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, इस हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए निजी स्कूल संचालक के पुत्र संदीप को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाएगी। वहीं, पुलिस इस जघन्य हत्याकांड में और लोगों की संलिप्तता के बारे में भी जानेगी। पुलिस संदीप से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस की जांच प्रेम प्रसंग व पैसों के लेनदेन के दोहरे एंगल से हो रही है। गौरतलब है कि 23 जून को गांव दैयड़ से गायब हुए 21 वर्षीय मोहनलाल का शव 5 जुलाई की रात को निजी स्कूल के पास खेत की जमीन में दबा हुआ मिला था। मोहनलाल का सिर व धड़ अलग-अलग किए हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ज्यादा जानकारी देने से बच रही
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लगातार उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, भट्टू पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ ग्रामीणों का रोष बढ़ रहा है। इससे पहले भी परिजनों व ग्रामीणों द्वारा भट्टू थाने का घेराव करने के बाद भट्टू पुलिस द्वारा अपहरण की धारा जोड़ी गई थी। बाद में मामला सीआईए स्टाफ को सौंपा गया। सीआईए स्टाफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की तो खुलासा हुआ कि युवक मोहनलाल की हत्या कर उसे एक निजी स्कूल की दीवार के साथ खेत की जमीन में दबाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस मामले में निजी स्कूल संचालक के बेटे संदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
-राजमहेंद्र, एसएचओ, भट्टू थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed