फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MNREGA workers demonstrated, when they started going towards the venue of the cabinet minister's program, the police stopped them

Fatehabad News: मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन, मंत्री के कार्यक्रम स्थल तक जाने लगे तो रोका

Sat, 16 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated, when they started going towards the venue of the cabinet minister's program, the police stopped them
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन करने वालों को रोकती पुलिस। संवाद
टोहाना। मनरेगा मजदूरों ने शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में टाउन पार्क से लेकर शहर की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के बाद विधायक परमवीर सिंह और एसडीएम आकाश को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारी कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यक्रम की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद वे वहां से चले गए।
विज्ञापन

शहर के गोगामेड़ी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत करनी थी लेकिन वे नहीं आए। उनकी जगह उनके बेटे करण प्रताप सिंह पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ टाउन पार्क के सामने टोहाना ब्लॉक के कई गांवों से करीब 600 से अधिक मनरेगा मजदूर एकत्रित हुए। जिसकी सूचना पर शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी उमेद सिंह ने प्रदर्शनकारियों के पास आकर ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन वे नही माने ओर शहर के हिसार रोड से प्रदर्शन शुरू कर दिया। सबसे पहले मनरेगा मजदूर हिसार रोड स्थित कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के आवास पर पहुंचे। जब विधायक परमवीर सिंह काफी देर तक नहीं आए तो विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस प्रशासन ने विधायक के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी। विधायक परमवीर के आने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनको ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे उनकी मुख्य मांगों को विधानसभा सत्र के दौरान उठाए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। इस पर विधायक परमवीर ने आश्वासन दिया कि वे मानसून सत्र में सरकार के समक्ष इस आवाज को उठाएंगे ताकि उनको काम मिल सके।
---
नरवाना में सीएम का करेंगे विरोध

गरीब किसान मजदूर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण माजरा ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुना तो 17 अगस्त को सीएम नायब सैनी की नरवाना में होने वाली रैली का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान के सभी विधायकों लिखित ज्ञापन दिया जाएगा ताकि वे उनकी आवाज को सत्र के दौरान उठाकर उन्हें काम दिलाने का कार्य करें।


----

कार्यक्रम में नहीं आए मंत्री बेदी, बेटे ने की शिरकत

शहर के गोगामेड़ी स्थल पर डीएससी समाज की ओर से आयोजित योगामृत समारोह से कुछ दूरी पर मनरेगा मजदूरों के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसमें कैबिनेट मंत्री के बेटे करण प्रताप बेदी ने शिरकत की। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल और वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बलदेव सैनी पहुंचे। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को नरवाना की अनाजमंडी में सीएम नायब सैनी की रैली की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed