फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MNREGA worker died while working on the canal track

Fatehabad News: नहर में डूबने से महिला की मौत

Sat, 07 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
MNREGA worker died while working on the canal track
महिला मनरेगा मजदूर की मौत के बाद अस्पताल में जमा परिजन। संवाद
टोहाना/समैन। गांव पिरथला में मनरेगा के तहत नहर की पटरी पर काम करते समय एक महिला मजदूर की डूबने से मौत हो गई। साथ में काम कर रहे श्रमिकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

शनिवार को गांव नांगला निवासी 38 वर्षीय महिला रिंकू गांव पिरथला में नहर पर सफाई का काम कर रही थी। सफाई का कार्य नहरी विभाग द्वारा करवाया जा रहा था। काम के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। मौके पर काम करते समय मजदूरों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए नहर में छलांग लगाई और नहर से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति सुरजीत ने अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार नहरी विभाग की लापरवाही को ठहराया है। सुरजीत के अनुसार नहर में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करवाया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई। वहीं गांव नांगला के सरपंच हरपाल ने भी नहरी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा विभाग के एबीपीओ अरुण जिंदल ने कहा कि यह कार्य नहरी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है वे ही इसके बारे बता सकते हैं। नहरी विभाग एक्सईएन श्याम ढींगड़ा से जब इस बातचीत करनी चाही तो उनकी ओर से कोई जवाब नही आया है। सदर थाना प्रभारी शादीलाल ने बताया कि गांव पिरथला के पास नहर में डूबने से हुई महिला की मौत के मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed