फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA Dudaram will not attend the assembly session, Babli and Napa will raise the issue of incomplete development

विधायक दुड़ाराम विधानसभा सत्र में नहीं होंगे शामिल, बबली व नापा उठाएंगे अधूरे विकास का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
MLA Dudaram will not attend the assembly session, Babli and Napa will raise the issue of incomplete development
फतेहाबाद। फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं होंगे। इसको लेकर विधायक की ओर से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पत्र भी भेज दिया गया है। पत्र में विधायक ने पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई के निधन के शोकस्वरूप सत्र में उपस्थित नहीं होने का हवाला दिया है। इसी कारण विधायक दुड़ाराम की ओर से कोई सवाल भी नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन

टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने कई प्रमुख मुद्दों से जुड़े सवाल विधानसभा अध्यक्ष को भेजे हैं। गौरतलब है कि 19 दिसंबर से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। जिले में फतेहाबाद, रतिया व टोहाना विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से फतेहाबाद से भाजपा के दुड़ाराम व रतिया से भाजपा के ही लक्ष्मण नापा विधायक हैं जबकि टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली हैं।
विज्ञापन

विधायक दुड़ाराम की पुत्रवधू का करंट लगने से हुआ था निधन
गौरतलब है कि विधायक दुड़ाराम के बेटे संदीप बिश्नोई की पत्नी श्वेता बिश्नोई का 11 नवंबर को बाथरूम में करंट लगने से निधन हो गया था। इसके बाद से अभी तक विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना भी शुरू नहीं किया है। विधायक के निजी सचिव राजबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इस बार के मानसून सत्र में विधायक भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने ये भेजे हैं सवाल
विधायक देवेंद्र बबली विससत्र में नागरिक अस्पताल टोहाना में डॉक्टरों की कमी, टोहाना के नए बस स्टैंड की घोषणा को पूरा करने, टोहाना से सुरेवाला चौक व बरवाला से हांसी तक फोरलेन सड़क बनाने की विभाग की योजना, टोहाना नगरपालिका को कचरे के प्रबंधन के लिए जमीन दिलाने, बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से टोहाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने व भविष्य में ऐसी स्थिति को रोकने के लिए योजना के संबंध आदि मुद्दे पर सवाल उठाएंगे। इसके अलावा टोहाना में बाइपास के विस्तार और पुलिसकर्मियों की कमी को पूरा करने को लेकर भी सवाल रखा जाएगा।

रतिया विधायक लक्ष्मण नापा ने भेजे चार सवाल
रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने भी इस सत्र के लिए चार सवाल भेजे हैं। इनमें रतिया में घग्गर नदी पर पुल को चौड़ा करने की योजना, नागपुर ब्लॉक में लड़कियों के लिए कॉलेज निर्माण के बारे में पूछा जाएगा। वहीं, रतिया शहर में भूना रोड पर सुखचैन नहर पर पुल के निर्माण के कार्य को अधर में छोड़ दिया गया है। इस पुल को सुचारु रूप से कब चालू किया जाएगा, यह सवाल भी नापा की ओर से पूछा जाना है। चौथा सवाल लक्ष्मण नापा की ओर से रतिया सब्जी मंडी को शहर से बाहर ले जाने का उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed