फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA announces Rs 10 lakh to Bar Association

Fatehabad News: विधायक ने बार एसोसिएशन को `10 लाख देने की घोषणा की

Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
MLA announces Rs 10 lakh to Bar Association
रतिया बार के वकीलों को संबोधित करते हुए विधायक जरनैल सिंह। संवाद
रतिया। बार एसोसिएशन के कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक जरनैल सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद कंबोज ने की, जबकि संचालन सचिव विक्रम कंबोज ने संभाला।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक ने बार एसोसिएशन की मांग पर लाइब्रेरी के लिए नए कंप्यूटर, कानून की किताबें, इन्फ्रास्ट्रक्चर और चैंबर में बनी लिफ्ट की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। बार की ओर से चैंबर निर्माण की मांग उठाने पर उन्होंने कहा कि वह बार पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त और मुख्यमंत्री से मिलकर इस मांग को पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी उन्हें पूरा सम्मान देते हैं, इसलिए उन्हें भरोसा है कि अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण की मांग जल्द पूरी होगी। बार एसोसिएशन ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं की सुविधाओं और लाइब्रेरी के विकास में जरूरी योगदान मिलेगा। इस अवसर पर बार उपाध्यक्ष गगनदीप गिल, वित्त सचिव राधेश्याम मशाल, संयुक्त सचिव रविंदर सिंह खाई, हरजीवन सिद्धू, टेक सिंह चहल और दीपेंद्र बराड़ सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed