{"_id":"5e370ed78ebc3ec6e91f9a77","slug":"missing-woman-said-in-court-i-was-gang-raped-and-taken-by-hostage-order-for-investigation-fatehabad-fatehabad-news-rtk540285371","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला ने कोर्ट में कहा, बंधक बनाकर मेरे साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला ने कोर्ट में कहा, बंधक बनाकर मेरे साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच के आदेश
विज्ञापन
भूना। भूना के एक गांव से 25 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई विवाहिता शनिवार को अचानक भूना थाने में पहुंच गई। विवाहिता के पति ने लापता होने से संबंधित पुलिस में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने लापता होने के बारे में विवाहिता से पूछताछ की तो उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। पुलिस ने जब उसे गुमशुदगी मामले में बयान के संबंध में न्यायालय में पेश किया तो विवाहिता ने चौंकाने वाले बयान देकर पुलिस को सकते में डाल दिया। उसने तीन महिलाओं सहित 5 लोगों पर बंधक बनाकर रखने, सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने आदि के आरोप लगाए। न्यायालय ने महिला पुलिस जांच अधिकारी सीमा को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ जांच के भी आदेश जारी किए हैं।
लापता महिला जब थाने पहुंची तो पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी थी। सूचना के बाद गांव के कई व्यक्ति भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे। इसलिए महिला पुलिस थाने में चुप रही। मगर पुलिस जब न्यायालय में बयान दर्ज करवाने लेकर गई तो अपने साथ घटित घटना का चिट्ठा खोल दिया। महिला पुलिस जांच अधिकारी सीमा रानी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से 25 जनवरी को लापता हुई महिला शनिवार को अचानक थाने में आ गई थी। उसको न्यायालय में बयान दर्ज करवाने के लिए पेश किया गया था। जहां पर 3 महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर रखने, सामूहिक दुष्कर्म करने व उसे जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच की जा रही है।