फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Missing handicapped woman's body found from Dabwali

डबवाली से मिला लापता दिव्यांग महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Missing handicapped woman's body found from Dabwali
डबवाली से मिला लापता दिव्यांग महिला का शव
विज्ञापन

सहमति संबंध में रहने वाले व्यक्ति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर के राजनगर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दिव्यांग महिला का शव पुलिस ने सिरसा जिले के डबवाली से बरामद किया है। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर कार्रवाई करते हुए महिला के साथ सहमति संबंध में रहने वाले पंजाब के लैहलकलां निवासी 36 वर्षीय संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के बेटे राजनगर निवासी जग्गा सिंह ने बताया कि एक साल पहले उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी 36 वर्षीय माता अमृत कौर दोनों टांगों से दिव्यांग थी। करीब 6-7 माह से उसकी माता पंजाब के लैहलकलां निवासी संदीप के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। आरोप है कि संदीप उसकी माता के साथ कई दिनों से मारपीट भी कर रहा था। उसने बताया कि 27 जुलाई को जब वह अपनी बहन व माता के साथ घर में था तो संदीप आया और उसकी माता को मोटरसाइकिल पर बिठाकर पैसे निकलवाने की बात कहकर ले गया। इसके बाद से उसकी माता का कोई पता नहीं चला। जग्गा सिंह के आरोप है कि संदीप ने ही उसकी माता की हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने डबवाली से बरामद किया है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने महिला के शव को डबवाली से बरामद किया है, जिसके बाद उसके बेटे के बयान पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई महेंद्र सिंह, प्रभारी, चंडीगढ़ रोड चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed