फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Miscreants arrested for threatening liquor contractors

शराब ठेकेदारों को धमकी देने के आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Miscreants arrested for threatening liquor contractors
शराब ठेकेदारों को धमकी देने के आरोपी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

सीआईए टीम ने दिगोह बस स्टैंड के नजदीक से पकड़ा, अवैध पिस्तौल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
भूना। गांव गोरखपुर के शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा व सन्नी गोरखपुर को नहला में शराब ठेके का फार्म नही भरने की धमकी देने वाला बदमाश सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दिगोह बस स्टैंड के नजदीक से बुधवार की देर राज को काबू किया। पुलिस ने उससे 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले गांव नहला के विक्रम ढिल्लो ने गांव गोरखपुर के ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा के पास मोबाइल फोन करके नहला में ठेका लेने का फार्म नहीं भरने के लिए धमकी दी। जब सन्नी गोरखपुर ने फार्म भरने के लिए बात कही तो विक्रम ढिल्लो ने अश्लील शब्दों के साथ दोनों ठेकेदारों को धमकाना शुरू कर दिया। ऑडियो रिकॉर्डिंग में विक्रम ढिल्लो ने दोनों ठेकेदारों को खुली चुनौती दी कि अगर नहला में शराब का ठेका ले लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे और तुम्हारी जमकर पिटाई की जाएगी। ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा ने कहा कि आप जैसे भाइयों से बिना पूछे हम नहला का शराब ठेका नहीं लेना चाहते। ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा ने जब नाढोड़ी का ठेका लेने की बात दोहराई तो विक्रम ढिल्लो ने धमकी भरे स्वर में कहा कि वहां भी देख लिया जाएगा। ठेकेदारों ने आरोपी के खिलाफ भूना पुलिस में शिकायत दी थी। सीआईए पुलिस ने बुधवार की देर शाम को गांव महमदपुर सोत्र से आते समय दिगोह बस स्टैंड पर विक्रम ढिल्लो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ करके तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का अवैध पिस्टल बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद की टीम ने बुधवार की देर शाम को संदिग्ध हालात में बस स्टैंड पर खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो उसे दबोच लिया पूछताछ में उसकी पहचान विक्रम ढिल्लो नहला के रूप में हुई है, जिसने ठेकेदारों को दो दिन पहले धमकी दी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांभू गैंग के सरगना के साथ लगा रखा था स्टेट्स
गांव गोरखपुर के शराब ठेकेदारों को धमकाने वाले नहला वासी विक्रम ढिल्लो ने सोशल मीडिया पर भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू की फोटो के साथ स्टेट्स लगाया हुआ था। ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा व सन्नी गोरखपुर को धमकी देने वाले ने गाली गलौज करें और नहला में ठेका लेने पर सबक सिखाने के साथ-साथ कई बार धमकाया गया। ऑडियो रिकॉर्डिंग में राजकुमार उर्फ राजा शांति पूर्वक ढंग से बात कर रहा है, लेकिन सामने वाला अभद्र भाषा में अश्लील गालियां निकाल रहा है और और शराब ठेका लेने पर पिटाई करने की भी धमकी दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed