फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister Shruti Chaudhary will listen to 17 complaints in the meeting

Fatehabad News: बैठक में 17 शिकायतें सुनेंगी मंत्री श्रुति चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Minister Shruti Chaudhary will listen to 17 complaints in the meeting
फतेहाबाद। नई सरकार का गठन होने के बाद जिले में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की प्रभारी बनी महिला एवं बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी 16 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे जिला विकास संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में समिति की बैठक लेंगी।
विज्ञापन

बैठक में कुल 17 परिवाद रखे जाएंगे। इनमें से तीन परिवाद पिछली बैठक में लंबित रहे थे, जबकि 14 परिवाद नए रखे गए हैं। विशेष बात यह है कि मंत्री श्रुति चौधरी के दोनों विभागों से संबंधित एक भी शिकायत एजेंडे में नहीं रखी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले आखिरी बार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने एक जुलाई को समिति की बैठक ली थी। अब पांच महीने बाद बैठक होगी।
विज्ञापन

इन विभागों से संबंधित रहेंगी शिकायतें : उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में पुलिस विभाग, एडीसी, एसडीएम फतेहाबाद, एसडीएम रतिया, जिला परिषद के सीईओ, जिला राजस्व विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता, जिला शिक्षा विभाग, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी से एक-एक जबकि नगर परिषद टोहाना के कार्यकारी अधिकारी, कृषि विभाग व जिला समाज कल्याण विभाग से संबंधित दो-दो परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed