फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister Devendra Babli said in Fatehabad, may be upcoming assembly elections will fought in alliance

Fatehabad: मंत्री देवेंद्र बबली बोले, हो सकता है आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ा जाए

Fri, 21 Apr 2023 04:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Apr 2023 04:17 PM IST
सार

फतेहाबाद में देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि वर्तमान में भाजपा-जजपा अच्छे ढंग से गठबंधन में सरकार चला रही हैं। चुनाव के समय भाजपा जजपा दोनों पार्टियां अपना-अपना घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच गई थी।

विज्ञापन
Minister Devendra Babli said in Fatehabad, may be upcoming assembly elections will fought in alliance
मंत्री देवेंद्र बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना में प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि हो सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ा जाए। हालांकि, यह निर्णय अभी भविष्य के गर्भ में हैं। भाजपा व जजपा दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को यह तय करना है। जनता की उम्मीद को देखते हुए पार्टी के नेता फैसला लेंगे। उनको लगता है कि अगला चुनाव भी दोनों पार्टियां गठबंधन में ही लड़ेगी।

विज्ञापन


भाजपा-जजपा अच्छे ढंग से गठबंधन में सरकार चला रही
पंचायत मंत्री ने यह बात टोहाना में मीडिया से बातचीत में कही। इस दौरान देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि वर्तमान में भाजपा-जजपा अच्छे ढंग से गठबंधन में सरकार चला रही हैं। चुनाव के समय भाजपा जजपा दोनों पार्टियां अपना-अपना घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच गई थी, जिसके बाद कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सभी मुख्य वायदे धरातल पर लेकर आए हैं।
विज्ञापन


जनहित के विजन को लेकर काम कर रही सरकार
वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ पूरी सरकार का अच्छा तालेमल है। मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरी सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने का कार्य कर रही है। बबली ने कहा कि जनहित के विजन को लेकर सरकार काम कर रही है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। इस दौरान पंचायत मंत्री ने अनाज मंडी में लदान की गति कम होने के मुद्दे पर कहा कि इस मसले पर उपायुक्त से उनकी बातचीत हुई है। लदान को तेज किया जाएगा। किसानों की गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed