Fatehabad: मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लिखा पत्र, बताए ग्रामीण विकास के सूत्र
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पत्र में लिखा है कि इससे पहले की सरकारों ने भी काम किए होंगे मगर आज प्रदेश में गली, नाली में चौपाल से ऊपर उठकर गांव का संपूर्ण विकास शहरी तर्ज पर करने की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रदेश के चुने गए पंचायत संस्थाओं के प्रतिनिधियों, ग्रामीणों के नाम पत्र लिखकर व ऑडियो संदेश जारी करके 15 सूत्री कार्यक्रम में गांव का विकास शहर की तर्ज पर करने का आह्वान करते हुए सहयोग की अपील की है। लिखे गए पत्र में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली भावनात्मक संबंध स्थापित करते हुए सभी को अपना परिवार के सदस्य लिखा है।
ये बताए सूत्र, अभाव ग्रस्त ग्रामीण से खुशहाल गांव का नक्शा
विकास एवं पंचायत मंत्री ने जारी संदेश में बताया कि मैं गांव देहात में पला बढ़ा हूं, मैं भी काफी सुविधाओं से वंचित रहा हूं वो सुविधाएं मैं अपने गांव वासियों तक कैसे लेकर जाऊं, इस विषय को लेकर मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा की। ऐसी कुछ योजनाएं जो पहले से थी उन्हें गति देने की जरूरत थी उनको मैंने गति देते हुए धरातल पर उतारने का काम किया है। कुछ काम तो पिछले समय में गांव में पंचायत में होने की वजह से हम नहीं कर पा रहे थे। पत्र में उन्होंने अभावग्रस्त ग्रामीण जीवन से खुशहाल गांव का नक्शा बताया है।
गली नाली चौपाल से ऊपर उठकर सम्पूर्ण विकास
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पत्र में लिखा है कि इससे पहले की सरकारों ने भी काम किए होंगे मगर आज प्रदेश में गली, नाली में चौपाल से ऊपर उठकर गांव का संपूर्ण विकास शहरी तर्ज पर करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन लाभकारी योजनाओं को भी धरातल पर ठोस इरादे वह निगरानी के साथ उतारने की जरूरत है जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को नहीं मिल पा रहा।
पत्र में बताए विकास के 15 सूत्र
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पत्र में विशेष तौर पर जिक्र किया है कि हमें चुनी हुई पंचायत ग्राम सभा के साथ मिलकर गली, नाली, चौपाल से ऊपर उठकर संपूर्ण विकास की तरफ बढऩा है। गांव में जिम, व्यायामशाला, ई कम्युनिटी सेंटर, महिला सांस्कृतिक केंद्र, तालाबों का नवीनीकरण, ई ट्रैंडिग, कैमरे, स्ट्रीट लाइट, ग्रामीण खेलकूद, शहरी तर्ज पर डोर टू डोर कचरा प्रबंधन इत्यादि की योजना को लागू करना है।
पंचायत ग्राम वासियों से मिलकर विकास की अपील
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने चुनी गई ग्राम पंचायत संस्थाओं, ग्राम वासियों से मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित करने विदेश में हरियाणा के गांवों को विकास में उदाहरण बनाने का आह्वान किया है।
निगरानी कमेटियो का महत्व
संपूर्ण ग्रामीण विकास की बात करते हुए कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सरकार की योजनाओं को उनके सही स्वरूप में धरातल पर उतारने के लिए ग्रामीणों से निगरानी कमेटियों के महत्व पर बात की है। उनका कहना है कि करोड़ों-लाखों रुपये की योजनाओं पर निगरानी की जिम्मेवारी प्रशासन, सरकार के साथ प्रत्येक व्यक्ति की भी है। सही कार्य न होने पर संबंधित अधिकारी, मंत्रालय को सूचित करें।
विकास का रोड मैप दिखाया
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रदेश के ग्राम वासियों व चुनी गई पंचायत संस्थाओं को जहां विकास का रोड मैप दिखाया है वहीं उनसे सभी सहयोग भावना की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि अब समय कम है हमें मिलकर एकजुट होकर साफ दिल से ग्रामीण क्षेत्र से तमाम असुविधाओं को समाप्त करना होगा।