फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minimum temperature dropped by three degrees, cold wave shivered

तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, शीतलहर ने ठिठुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by three degrees, cold wave shivered
सुबह 8 बजे फतेहाबाद-नागपुर रोड पर शीतलहर के बीच जाता राहगीर व वाहन चालक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में शीतलहर का असर लगातार जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को घटकर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था जबकि रविवार को 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के कारण बच्चों व बुजुर्गों का अधिकांश समय घरों में ही बीत रहा है।
विज्ञापन

पार्कों में भी नहीं रौनक
शीतलहर का प्रकोप ऐसा है कि शहर के पार्कों से रौनक गायब हो गई है। सामान्य दिनों में पपीहा पार्क, दीनदयाल उपाध्याय पार्क व शिवपुरी पार्क में सुबह व शाम के समय बच्चों, महिलाओं व बुजुर्ग सैर करते हुए नजर आते हैं। मगर इन दिनों शीतलहर में ठिठुरन इतनी बढ़ी हुई है कि इन लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन में अधिकांश समय लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

25 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 25 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा। 26 जनवरी से मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि, रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed