{"_id":"6a24559630e64277a100a4de","slug":"message-of-healthy-life-given-in-district-level-yoga-practice-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155190-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिलास्तरीय योग अभ्यास में दिया स्वस्थ जीवन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिलास्तरीय योग अभ्यास में दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
Sat, 06 Jun 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक जरनैल सिंह और भाजपा
फतेहाबाद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पुलिस लाइन में जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम पुलिस प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रतिया विधायक जरनैल सिंह उपस्थित रहे। हरियाणा के पूर्व संसदीय सचिव एवं फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, शशांकासन और पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया। साथ ही अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया तथा इनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
उन्होंने बताया कि जिले में योग दिवस के उपलक्ष्य में नियमित योग अभ्यास, जागरूकता अभियान और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक योग का संदेश पहुंच सके और स्वस्थ, समृद्ध व निरोगी भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एएसपी दिव्यांशी सिंगला, सीटीएम गौरव गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।