{"_id":"5ffc91438ebc3e30c8141367","slug":"meeting-munciple-councelling-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk590431726","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला रोड से पानी निकासी के लिए कन्या स्कूल में बनेगा टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला रोड से पानी निकासी के लिए कन्या स्कूल में बनेगा टैंक
विज्ञापन
शहर के धर्मशाला रोड से बरसाती पानी निकासी के लिए टैंक बनाने को लेकर डीएमसी कमेटी ने फैसला ले लिया है। टैंक राजकीय कन्या स्कूल के परिसर में बनाया जाएगा। डीएमसी कमेटी के 21 में से 13 सदस्यों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर सहमति जता दी।
टैंक बनाने को लेकर एक करोड़ तीन लाख रुपये के अस्टीमेट को जनस्वास्थ्य विभाग मुख्यालय पहले से मंजूरी दे चुका है। अब इसी प्रोजेक्ट के आधार पर टैंक और बुस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। अमर उजाला ने टैंक कन्या स्कूल में बनाने की पुष्टि एक सप्ताह पहले कर दी थी। अधिकारी पहले से ही कन्या स्कूल में टैंक बनाने को लेकर सहमत थे, लेकिन कमेटी के अन्य सदस्य इस पर सहमति नहीं जता रहे थे।
नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला, जेई गिरीश कुमार प्लान लेकर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने चार माह पहले बनाए गए प्लान को डीएमसी कमेटी के सामने रखा। अधिकारियों ने कहा कि इस प्लान के मुताबिक जल्द काम हो सकता है, अगर बर्फ फैक्ट्री वाली गली में से पानी निकाला जाता है प्राइवेट जमीन अधिग्रहण करनी पड़ेगी इसमें कई साल लग सकते है। मीटिंग में मौजूद कमेटी सदस्यों ने कन्या स्कूल में टैंक बनाने पर सहमति जताकर हस्ताक्षर कर दिए। मीटिंग नप के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक की मौजूदगी में हुई। इस दौरान पूर्व प्रधान विरेंद्र नारंग, कमेटी सदस्य मोहन लाल नारंग, सुधीर जांगड़ा, राजपाल बैनीवाल, जेई सुखविंद्र धूडिय़ा, पार्षद प्रमोद कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग भी शामिल थे।
विज्ञापन
जानिए क्या है पानी निकासी की प्लानिंग
धर्मशाला रोड, तहसील चौक, बर्फ फैक्टरी वाली गली, वाल्मीकि चौक की तरफ के बरसाती पानी का प्रवाह तुलसीदास चौक की तरफ होगा। यहां से पानी कन्या स्कूल में बनाए जाने वाले टैंक में जाएगी। यहां से बुस्टिंग स्टेशन के जरिये पानी पाइप में डालकर चिल्ली झील में ले जाया जाएगा। यहां से फिर पानी को रंगोई नाले में निकाला जाएगा। चिल्ली झील से रंगोई नाले तक एक करोड़ 42 लाख रुपये से पहले ही पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
चार गलियों के पानी निकासी बना अड़चन
टैंक पर फैसले के बाद कमेटी सदस्यों ने डेरेवाला मोहल्ला की चार गलियों से निकलने वाले पानी निकासी के प्रबंध को लेकर निरीक्षण किया। फिलहाल इन गलियों का पानी ओम निवास स्कूल के पीछे खुले में जा रहा है। यहां के जमीन मालिक ने अब मिट्टी डलवाकर बंद कर दिया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पाइप लाइन डालने के लिए प्राइवेट जमीन अधिग्रहण करनी पड़ेगी, लेकिन अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
आरसीसी सड़क निर्माण का रोड़ा हटा, निर्माण हो सकता है शुरू
धर्मशाला रोड पर सीमेंटिड सड़क निर्माण को लेकर नगर परिषद ने टेंडर लगा रखा है। ये टेंडर 14 जनवरी को खुलना है। करीब 97.37 लाख रुपये से सड़क का निर्माण होना है। पानी निकासी प्रबंध को लेकर फैसला नहीं हो रहा था। अब टैंक को लेकर अड़चन खत्म हो गई है।
धर्मशाला रोड के बरसाती पानी निकासी के लिए कमेटी ने कन्या स्कूल में टैंक बनाने के लिए सहमति दे दी है। बुस्टिंग से पानी को चिल्ली झील में ले जाकर रंगोई नाले में निकाला जाएगा। दूसरा तीन से चार गलियों का पानी चिल्ली की तरफ निकल रहा है इसको लेकर जगह का निरीक्षण किया है। प्राइवेट जमीन लेनी पड़ेगी तभी समाधान होगा।
- आदर्श सिंगला, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग