फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mechanic dies in cylinder blast in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद में दुखद हादसा: वेल्डिंग करते समय एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट, मैकेनिक के शरीर के उड़े चिथड़े, 15 फुट दूर गिरा 

Thu, 17 Feb 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 11:26 PM IST
सार

Cylinder Blast In Fatehabad: मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई व एक घायल हो गया। मृतक जींद जिले के गांव अलेवा का था जो भूना में दुकान चलाता था। मैकेनिक के शरीर के चिथड़े उड़ गए और करीब 15 फुट दूर दुकान से बाहर जाकर गिरा।

विज्ञापन
Mechanic dies in cylinder blast in Fatehabad of Haryana
दुकान के बाहर मौजूद आसपास के लोग, मृतक अजय जांगड़ा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भूना के उपतहसील कार्यालय के नजदीक उकलाना रोड पर स्थित एक कृषि औजार बनाने वाली दुकान में गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे गैस वेल्डिंग करते समय एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इससे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


बता दें कि सिलिंडर ब्लास्ट से हुए जोरदार धमाके के साथ ही मैकेनिक अजय जांगड़ा के शरीर के चिथड़े उड़ गए और करीब 15 फुट दूर दुकान से बाहर जाकर गिरा। दुकान में बैठकर हुक्का पी रहे महेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल महेंद्र सिंह को सीएचसी में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


परंतु हालत नाजुक होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मैकेनिक के शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता पूर्ण चंद के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वर्षों से दुकान चला रहा था मैकेनिक अजय
जानकारी के अनुसार उकलाना-भूना रोड पर उप तहसील कार्यालय के नजदीक जींद जिले के गांव अलेवा निवासी 27 वर्षीय अजय जांगड़ा पिछले 10 वर्षों से जांगड़ा कृषि यंत्र मैन्युफैक्चरिंग एवं रिपेयरिंग वर्क्स के नाम से दुकान चलाता था। गुरुवार सुबह अजय जांगड़ा कृषि औजार की गैस वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान ढाणी सांचला रोड निवासी 32 वर्षीय महेंद्र वर्मा हुक्का पीने के लिए दुकान में बैठ गया। कुछ देर बाद ही गैस वेल्डिंग के दौरान एलपीजी सिलिंडर से ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आए मैकेनिक अजय जांगड़ा की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महेंद्र वर्मा को जख्मी हालत में आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में दाखिल करवाया। जहां उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

गैस वेल्डिंग के दौरान एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। घटना में मैकेनिक अजय जांगड़ा की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि महेंद्र सिंह घायल था। मृतक के पिता पूर्णचंद के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। -कपिल सिहाग, थानाध्यक्ष, भूना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed