{"_id":"6551be6ad5419bb4c2066030","slug":"massive-fire-broke-out-in-two-storey-warehouse-of-handloom-in-fatehabad-adjacent-house-engulfed-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: हैंडलूम के दो मंजिला गोदाम में लगी भयंकर आग; साथ लगते मकान को चपेट में लिया, चार घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: हैंडलूम के दो मंजिला गोदाम में लगी भयंकर आग; साथ लगते मकान को चपेट में लिया, चार घंटे बाद पाया काबू
Mon, 13 Nov 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:55 AM IST
सार
फतेहाबाद में हैंडलूम के दो मंजिला गोदाम में आग लग गई। जिसके कारण गोदाम मालिको और मकान मालिकों में हड़कंप मच गया। डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी भी मौके पहुंचे और हैंडलूम गोदाम के साथ ही जूतों का भी एक गोदाम से सामान बाहर निकाला।
विज्ञापन
फतेहाबाद में गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के जवाहर चौक में दिवाली की रात करीब 10 बजे सुपर हैंडलूम के दो मंजिला गोदाम में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की की दोनो मंजिलों से आग की लपटें बाहर तक आने लगी। आग लगती देख आसपास गोदाम मालिको और मकान मालिकों में हडक़ंप मच गया। बाल्टियां पानी की लेकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं आई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन करीब आधा घंटा देरी से गाड़ी पहुंची तब तक आग ने पूरी तरह से गोदाम को चपेट में ले लिया था। आग इतनी ज्यादा भड़क गई कि उसने साथ लगते एक मकान को भी चपेट में ले लिया। करीब चार घंटे बाद दमकल विभाग के कमियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी भी मौके पहुंचे और हैंडलूम गोदाम के साथ ही जूतों का भी एक गोदाम से सामान बाहर निकाला। शहर के जवाहर चौक स्थित सुपर हैंडलूम का गोदाम जवाहर चौक में थारा राम स्वीट्स के पीछे गली में बना हुआ है। रात 10 बजे गोदाम में धुआं निकलने लगा। सूचना पाकर गोदाम मालिक सूरजभान नागपाल व उनके पुत्र विजय मौके पर पहुंचे। इतने में आग तेजी से भड़कनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक दमकल गाड़ी नहीं पहुंची। गोदाम की चाबी नहीं मिली तो ताला तोड़कर गेट खोला गया। वहां काफी संख्या में लोग एत्रित हो गए और सभी ने अपने स्तर पर बाल्टियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में कपड़े का सामान होने के चलते आग तेजी से बढ़ती गई और ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। जिसके बाद गोदाम के पीछे ही स्थित एक मकान में भी आग की लपटें पहुंचना शुरू हो गई। मकान में एक ऑटो रिक्शा चालक अपने परिवार समेत किराये पर रह रहा है।
विज्ञापन
एक ही गाड़ी पहुंची, पानी पड़ गया कम
आग लगने की सूचना के बाद एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू हुआ तो गाड़ी में पानी कम पड़ गया। लोगों ने बाल्टियों से बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद साथ लगते जूतों के गोदाम को बचाने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू कर दिए और उसका सामान बाहर निकाला जाने लगा। काफी देर बाद करीब 12 बजे दूसरी गाड़ी मौके पर पहुंची और गोदाम को दो तरफ से पानी की बौछारें की गई, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब नष्ट हो गया था।
दूसरी मंजिल पर बिल्डिंग में हथोड़े से किए गए सुराख
गोदाम की दूसरी मंजिल से भी आग की लपटें निकल रही थी लेकिन उसे बुझाने के लिए ऊपर जाने का रास्ता नहीं था। इसलिए दुकानदारों ने साथी लगती बिल्डिंग से गोदाम की दूसरी मंजिल में हथोड़े से सुराख किए गए और वहां से पानी की बौछारें डाली गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।