{"_id":"6ac13a4757972ff0670a9def","slug":"massive-fire-at-scrap-store-chaos-ensues-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162314-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कबाड़ स्टोर में भीषण आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कबाड़ स्टोर में भीषण आग, अफरा-तफरी
Sat, 03 Oct 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
भाटिया नगर रोड स्थित कबाड़ की दुकान में लगी आग।
टोहाना। शहर के भाटिया नगर रोड पर स्थित ज्ञानचंद गाबा के कबाड़ स्टोर में शनिवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे स्टोर को चपेट में ले लिया। कबाड़ में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं और धुएं का गुबार उठ रहा था। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित किया। आग की गंभीरता को देखते हुए टोहाना नगर परिषद और मार्केट कमेटी की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास चल रहे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।