फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   marriege bus accident, 16 injured

बारातियों की गाड़ी पेड़ से टकराई

Sun, 14 Jun 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 14 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जहां पर 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि चार लोगों की हालत नाजुक बताई गई है जिनका सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव बुआन से सतीश कुमार की बारात दरियापुर की गई थी। शादी समारोह में भाग लेने के बाद बाराती शुक्रवार देर रात को वापस गांव की ओर चले।

बारात की मैक्स गाड़ी में 16 सवारियां सवार थी। गाड़ी जब फतेहाबाद से निकलने के बाद भूना मोड़ पर पहुंची तो गाड़ी का अचानक टायर फट गया और गाड़ी असंतुलित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

जिससे गाड़ी में सवार सभी लोगों घायल हो गए। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

जहां पर 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि चुली बागड़ियान निवासी सरोज, कांता, दयाराम, कृष्ण तथा कुलदीप की हालत गंभीर बताई गई है जिनका सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed