फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Marking of disputed land worth crores of rupees postponed behind the new bus stand

करोड़ों रुपये की विवादित जमीन की निशानदेही स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Marking of disputed land worth crores of rupees postponed behind the new bus stand
रतिया। रतिया के नए बस स्टैंड के पीछे करोड़ों रुपये की विवादित जमीन की निशानदेही पुलिस फोर्स न होने के कारण स्थगित कर दी गई है। इसके बाद तहसील कानूनगो ने जानकारी तहसीलदार के माध्यम से उच्च अधिकारियों के पास भेज दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव घासवा निवासी नवदीप सिंह व गांव हमजापुर निवासी जरनैल सिंह ने कुछ समय पहले एसडीएम को पत्र देकर नए बस स्टैंड के पीछे उनकी जमीन की निशानदेही करवाने की मांग की थी। जिस पर एसडीएम ने तहसील कार्यालय के अधिकारियों को उक्त जमीन की निशानदेही करने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील के कानूनगो गुरमेल सिंह व पटवारी सुनील कुमार जब कुछ दिन पहले निशानदेही करने के लिए बस स्टैंड के के पीछे पहुंचे तो वहां पर दूसरे पक्ष के सुखदेव सिंह व अन्य लोगों ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निशानदेही पर ऐतराज जता दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। कानूनगो ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देते हुए निशानदेही के समय झगड़े की आशंका को देखते हुए वहां पर कम से कम 50 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा दिलवाने की मांग की थी। जिस पर उच्च अधिकारियों ने निशानदेही करने के लिए पुलिस सुरक्षा सहित सोमवार को निशानदेही करवाने का दिन निर्धारित किया था। निशानदेही के लिए कंप्यूटराइज मशीन भी बुला ली गई थी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार विजय मोहन सियाल, कानूनगो गुरमेल सिंह व पटवारी सुनील कुमार ने भी निशानदेही के लिए दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी। जब उन्होंने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए रतिया शहर थाने में संपर्क किया तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव व अनाज मंडी के सीजन के चलते फिलहाल पुलिस फोर्स मौजूद नहीं है। इसके बाद निशानदेही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

निशानदेही के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
एसडीएम द्वारा निशानदेही के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। निशानदेही करवाने के लिए जाने वाले थे लेकिन पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं हुई। इसलिए निशानदेही को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय मोहन सियाल, तहसीलदार, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed