{"_id":"5ecab9ae8ebc3e90ac766064","slug":"market-was-deserted-due-to-rising-temperature-fatehabad-news-rtk556411134","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढने से बाजार हुए सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढने से बाजार हुए सुनसान
विज्ञापन
पहले से कोरोना के चलते लॉकडाउन झेल रहे फतेहाबाद को अब हीट वेव लॉकडाउन का भी सामना करना पड़ सकता है। कम से कम मौसम विभाग के आंकड़े तो यही कहते नजर आ रहे हैं। तापमान चालीस के ऊपर लगातार बना हुआ है और रविवार को भी मौसम 43 डिग्री के पार पहुंचा। मौसम विभाग इस सप्ताह पहले ही चेतावनी दे रहा है कि मंगल और बुधवार इस माह के सबसे गर्म दिन साबित हो सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी इस आशंका के चलते पहले ही हीट वेव से जुड़ी एडवाइजरी जारी कर लोगों को अधिकतर घर में ही रहने की सलाह दी है। उधर तेज गर्मी के चलते सब्जियों की फसल को धूप से बचाव की सलाह जिला बागवानी विभाग दे रहा है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी बुधवार को पारा 46 डिग्री कर सकता है पार
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं तो मंगलवार और बुधवार को हालात और बदतर हो सकते हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि मंगलवार और बुधवार को पारा 46 डिग्री को पार कर सकता है। जिसके चलते तेज धूप एवं गर्म लू के थपेड़े लोगों को बहुत परेशान कर सकते हैं। हालांकि शुक्रवार से लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादलवाही के चलते पारे में गिरावट संभव है तो शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना से लोगों को गर्म लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है।
सब्जियों की फसल को गर्म हवाओं से बचाने की सलाह
अगले सप्ताह में तेज गर्मी और लू के थपेड़ों की आशंका के चलते सबसे अधिक प्रभाव खेतों में खड़ी सब्जी की फसल पर पड़ सकता है। इसके चलते बागवानी विभाग ने सब्जी उत्पादक किसानों को सलाह दी है कि वो दोपहर के समय अपनी सब्जियों के पौधों को खासकर टमाटर, पुदीना, मिर्च, तोरी, घिया व पेठा आदि को सीधी धूप एवं लू के थपेड़ों से बचाकर रखें। इन फसलों में शाम के समय पानी लगाना चाहिए, इससे जमीन का तापमान कम रहता है। हालांकि तरबूज, खरबूजा और ककड़ी जैसे मौसमी सब्जियों-फलों के लिए गर्मी संजीवनी का काम करेगी। उधर लॉकडाउन रोस्टर के चलते रविवार होने के नाते बाजार तो पहले से ही बंद थे, तेज गर्मी के चलते सड़क पर भी आवाजाही ना के ही बराबर नजर आई।
विज्ञापन
प्रशासन ने ये दिए सुझाव
जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने अगले दो-तीन दिन बढ़ते तापमान के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है और लोगों के गर्मी और धूप से बचने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार घर पर रहें और रेडियों सुनें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और कोविड-19 के अपडेट/एडवाइजरी के लिए समाचार पत्र पढ़ें, टीवी देखें। प्यास न होने पर भी पानी पीते रहें। हल्के रंग के ढ़ीले व सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर व मुंह के बचाव के लिए काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी के लिए अलावा पैरों में जूते या चप्पल अवश्य पहनें। किसी भी सतह को छूए ना, जितना हो सके दूर रहें। लोगों से कम से कम एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। साबुन और पानी से अच्छी तरह से अपने हाथों को धोएं। अगर साबुन व पानी नहीं है तो सैनिटाइजर का प्रयोग करें। घर के प्रत्येक सदस्य के लिए अलग से तौलिए रखें और नियमित अंतराल के बाद इन्हें धोएं। इसके अलावा यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर साथ लेकर चलें। यदि आप बाहर काम करते हैं तो एक टोपी या छतरी और अपने सिर, गर्दन, चेहरे के लिए एक नम कपड़े का उपयोग करें। घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। कमजोर, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने।