फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Market Committee Secretary transferred; Sanjeev, arriving from Taraori, has taken charge

Fatehabad News: मार्केट कमेटी सचिव का तबादला, तरावड़ी से आए संजीव ने संभाला पदभार

Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Market Committee Secretary transferred; Sanjeev, arriving from Taraori, has taken charge
रतिया मार्केट कमेटी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे नवनियुक्त मार्केट कमेटी सचिव संजीव
रतिया। दूसरे राज्यों से धान लाकर बेचने के मामले में मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश चहल का सोमवार देर रात तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह तरावड़ी मार्केट कमेटी से संजीव सचदेवा को नया सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर चहल और किसानों ने रतिया क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आई धान से भरी कई ट्रॉलियां पकड़ी थी। किसानों ने आरोप लगाया था कि यूपी-बिहार से सस्ता धान लाकर रतिया अनाज मंडी में हरियाणा का धान बताकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नवनियुक्त सचिव संजीव सचदेवा मंगलवार को मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
काम संभालते ही जांचा रिकॉर्ड
इस दौरान उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड का जायजा लिया और कर्मचारियों से मंडी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सचिव संजीव ने बताया कि मंडी में पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा और बाहर से धान लाकर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed