फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Manohar, the hero of Kargil, lives on in every heart

Fatehabad News: कारगिल के वीर मनोहर आज भी हर दिल में जिंदा

Sat, 25 Jul 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Manohar, the hero of Kargil, lives on in every heart
भूना। कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद ग्रेनेडियर मनोहर लाल मावलिया की फाइल फोटो।
भूना। कारगिल विजय दिवस उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गांव ढाणी डूल्ट के शहीद ग्रेनेडियर मनोहर लाल मावलिया की शहादत भी ऐसी ही अमर गाथा है।
विज्ञापन

शहीद के पिता रामेश्वर दास मावलिया और माता हरकोरी देवी बताते हैं कि मनोहर लाल बचपन से ही देश सेवा का सपना देखते थे। गांव से दसवीं तक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 19 वर्ष की आयु में भारतीय सेना की वर्दी पहन ली। 13 जून 1999 की शाम कारगिल के द्रास सेक्टर में ऑपरेशन विजय के दौरान दुश्मनों से मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
विज्ञापन

उनकी शहादत के केवल पांच दिन बाद बतौर लेफ्टिनेंट नियुक्ति पत्र घर पहुंचा जिसने पूरे परिवार को गर्व और भावुकता से भर दिया। आज भी परिवार के हर सदस्य के लिए मनोहर लाल केवल एक नाम नहीं बल्कि प्रेरणा हैं। उनके छोटे भाई राजेश कुमार, भाभी संतरो देवी, भतीजी मनीषा, महक, वीना और हीना तथा भतीजे जयंत के लिए वह हमेशा परिवार के सबसे बड़े नायक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ढाणी डूल्ट में शहीदों की स्मृति में बनेगा भव्य स्मारक, आज से शुरू होगा निर्माण
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांव ढाणी डूल्ट को बड़ी सौगात मिली है। गांव के शहीद मनोहर लाल मावलिया और शहीद कृष्ण कुमार सेवदा की स्मृति में स्मारक का निर्माण कार्य रविवार से शुरू होगा। जिला परिषद सदस्य रामनिवास उर्फ मिट्ठू झाझड़ा ने बताया कि दोनों वीर सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके सम्मान में जिला परिषद की ओर से स्मारक निर्माण के लिए ग्रांट स्वीकृत की गई है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगा तथा गांव के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।

भूना। कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद ग्रेनेडियर मनोहर लाल मावलिया की फाइल फोटो।

भूना। कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद ग्रेनेडियर मनोहर लाल मावलिया की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed