फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Manisha from Bhuthan Kalan village is making a name for herself in Kabaddi

Fatehabad News: कबड्डी में पहचान बना रही गांव भूथन कलां की मनीषा

Mon, 06 Jul 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Manisha from Bhuthan Kalan village is making a name for herself in Kabaddi
​खिलाड़ी मनीषा।
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां की 15 वर्षीय मनीषा कबड्डी खेल में अपना भविष्य संवार रही हैं। पिछले 15 महीनों से नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास के दम पर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूथन कलां की दसवीं कक्षा की छात्रा मनीषा ने कम समय में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

खेल के प्रति उनकी लगन और अनुशासन ने मनीषा को क्षेत्र की उभरती खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। मनीषा ने ब्लॉकस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं सांसद खेल महोत्सव में भी उन्होंने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रतिया विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता में भी पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी मनीषा का कहना है कि उसका लक्ष्य इस खेल में राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर परिवार, गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसी उद्देश्य के साथ वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए पूरी मेहनत और लगन से तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
15 महीनों से ले रही प्रशिक्षण

कोच प्रदीप ताखर के मार्गदर्शन में मनीषा पिछले 15 महीनों से अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं। वह नियमित रूप से कबड्डी का अभ्यास कर अपनी फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटी रहती हैं। कोच प्रदीप ताखर का कहना है कि मनीषा मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। यदि वह इसी तरह लगातार मेहनत करती रहीं तो आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed