फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested with 351 grams of ganja

351 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with 351 grams of ganja
रतिया। नारकोटिक्स सेल की टीम ने बुढलाडा रोड स्थित कमाना मोड़ पर एक युवक को 351 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव कमाना निवासी संदीप सिंह उर्फ फिडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम एसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व में बुढलाडा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी कमाना मोड़ पर एक खोखे के पास खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर छुप गया। शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास पॉलिथीन से 351 ग्राम गांजा मिला। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जाखनदादी निवासी कृष्ण कुमार के पास नौकरी करता है और यह गांजा कृष्ण ने ही उसे बेचने के लिए दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed