फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mamta had conspired with her lover to murder her husband

Fatehabad News: प्रेमी के साथ मिल ममता ने रची थी पति की हत्या की साजिश

Thu, 19 Mar 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mamta had conspired with her lover to murder her husband
फतेहाबाद में हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई आरोपी महिला स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। सेक्टर 11 में कैंटर चालक भोड़िया खेड़ा निवासी जयवीर की हत्या मामले में थाना शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला ममता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममता ने प्रेमी मनोज के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 11 मार्च को सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास सड़क किनारे युवक का शव बरामद हुआ जिसकी पहचान जयवीर निवासी भोड़िया खेड़ा के रूप में हुई थी। जांच में शव पर सिर में चोट के निशान पाए गए। इस संबंध में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


जांच में मृतक की पत्नी ममता की संलिप्तता सामने आई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते महिला को भी काबू कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मनोज कुमार और ममता के बीच प्रेम प्रसंग था। वह उनके अनैतिक संबंधों में बाधा बन रहा था। इस पर दोनों ने मिलकर जयवीर की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed