फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Make the campaign successful by giving food to every child: Minister

प्रत्येक बच्चे को खुराक देकर अभियान को बनाएं सफल : मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Make the campaign successful by giving food to every child: Minister
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्रोप पिलाकर अभियान क? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबा/टोहाना। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार को टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने दो बूंद जिंदगी की पिलाकर अभियान की शुरूआत की। जिले में 618 बूथों पर 1133 टीमें 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि देश भर में आज से पल्स पोलियो और टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक व टीकाकरण से वंचित न हो। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को हरहाल में दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान को पूर्ण सफल बनाने के लिए काम करें। एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र छूटा के नारे की ओर सभी का ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा है कि एक भी बच्चा अगर ड्रॉप पिलाने से वंचित रह गया तो अभियान की सफलता संभव नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 28 फरवरी व एक मार्च को भी जारी रहेगा, जिसके तहत पहले दिन पोलियो की ड्रॉप लेने से वंचित बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

1022 टीमों ने घर-घर जाकर पिलाई पोलियो दवा
सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने नागरिक अस्पताल में बच्चों को ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिले में लगभग एक लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। पहले दिन जिले भर में 618 स्थायी बूथों पर 1133 टीमों के 2353 सदस्यों ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन पोलियो दवा लेने से वंचित बच्चों को 28 व एक मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर यह दवा पिलाएंगी। 28 व एक मार्च को 1022 टीमें घर-घर जाकर, 111 मोबाइल टीमें ढाणियों और ईंट भट्ठों पर व 25 ट्रांजिट टीमें रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पोलियो की दवाई पिलाएंगी। इनकी सुपरविजन के लिए 107 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है जो कि समय-समय पर कार्य का सुपरविजन करेंगे। इसके अलावा 820 आशा वर्कर्स को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।

टोहाना के स्थानीय नागरिक अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्रोप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारं

टोहाना के स्थानीय नागरिक अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्रोप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारं- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed