फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mahir secured third place in the Zonal Badminton Championship

Fatehabad News: जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में माहिर ने तीसरा स्थान पाया

Sat, 18 Jul 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mahir secured third place in the Zonal Badminton Championship
फतेहाबाद में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। एपेक्स कॉन्वेंट स्कूल में जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा जोन के दस विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक सिंगल्स वर्ग में सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी के केशव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल के अद्वित कुमार द्वितीय और एपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, फतेहाबाद के माहिर ग्रोवर तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका सिंगल्स में आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल की हरसिमरत कौर ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल की याशिका शर्मा दूसरे और सेंट कबीर रेजिडेंशियल डे बोर्डिंग स्कूल, हिसार की अवि तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक सिंगल्स में सेंट कबीर स्कूल, हिसार के आरोन विजेता बने। एपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, फतेहाबाद के खुश सरदाना को द्वितीय और अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक के अयान कुंडू को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका सिंगल्स में आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल की हर्षिता कंबोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, फतेहाबाद की युक्ति द्वितीय और आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल की अंशिका तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक सिंगल्स में आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल के आर्यन हिंदुजा ने पहला स्थान जीता।
इसी विद्यालय के कार्तिक द्वितीय और सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी के युवराज प्रसार तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका सिंगल्स में सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी की सेजल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की अराध्या जिंदल द्वितीय और हिमांगी चावला तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चराईपौत्रा, विशिष्ट अतिथि अंशुल चराईपौत्रा, विद्यालय के निदेशक अमित मक्कड़ तथा प्रधानाचार्य मोहित अनेजा की उपस्थिति में हुआ। विभिन्न आयु वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के मुख्य बैडमिंटन कोच विवेक सिहाग, विकास, वर्षा और भूपेंद्र का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed