{"_id":"68d42dc669d8439d840bf694","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-will-be-celebrated-on-the-28th-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140899-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महाराजा अग्रसेन जयंती 28 को मनाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महाराजा अग्रसेन जयंती 28 को मनाई जाएगी
Wed, 24 Sep 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 28 सितंबर रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। रविवार सुबह 9 बजे महाराजा अग्रसेन के तिलक चंदन और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
यह कार्यक्रम बस स्टैंड के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। माल्यार्पण के बाद ध्वजारोहण और उसके बाद शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
समारोह के प्रोजेक्ट चेयरमैन मुकेश बंसल ने बताया कि अग्रवाल समाज के प्रधान मनोज गर्ग बड़ोपलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम करवाया जा रहा है। शोभा यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, शिव चौक, जीटी रोड, अनाज मंडी होते हुए श्री राम सेवा समिति धर्मशाला अनाज मंडी में पहुंचेगी। यहां दोपहर 12:15 मुख्य अतिथियों का स्वागत होगा। 2 बजे अग्र समाज के बुजुर्गों और होनहार बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।