{"_id":"62fd2cb2f451a3617d2edf13","slug":"lumpy-pox-one-cow-dies-149-new-animals-fall-ill-fatehabad-news-hsr639433493","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी पॉक्स : एक गाय की मौत, 149 नए पशु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी पॉक्स : एक गाय की मौत, 149 नए पशु बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में लंपी पॉक्स स्किन बीमारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जहां लंपी पॉक्स स्किन बीमारी से एक गाय की मौत हो गई, वहीं 149 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 11 दिनों में इस बीमारी की वजह से 26 गायों की मौत हो चुकी है।
राहत की बात यह है कि पशुुुधन लंपी पॉक्स स्किन बीमारी से रिकवर भी कर रहा है। फतेहाबाद में अब तक 366 पशु इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं 619 अभी भी सक्रिय केस हैं। पशुओं में बीमारी के लक्षणों को देखते हुए पशुपालन विभाग भी काफी सतर्क है। फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी में बुधवार को इस बीमारी के कारण एक गाय की मौत हो गई। अब तक 11 दिनों में 26 गायों की मौत हो चुकी है। इनमें दस गायें गोशालाओं की व 16 गायें पशुपालकों की हैं। पशुपालन विभाग ने जिन गांवों व गोशालाओं में लंपी स्किन बीमारी से ग्रस्त पशु मिल रहे हैं, वहां पर पशुओं को आइसोलेट कर दिया है। पशुओं की बीमारी का इलाज किया जा रहा है।
इस समय रतिया क्षेत्र में सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों के लिए भी एडवायजरी जारी की है कि इस बीमारी के लक्षण अगर उनके पशुओं में दिखाई दें तो वह अन्य पशुओं से उनको दूर कर दें। साथ ही पशुओं को दो समय एंटी बायोटिक दवाओं के अलावा हल्दी का घोल पिलाने से भी पशुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोट
पशुपालन विभाग के सभी सर्जन व चिकित्सक पशुओं में लंपी पॉक्स स्किन बीमारी को देखते हुए उनका इलाज करने में जुटे हैं। अभी तक 985 केस सामने आ चुके हैं और बुधवार को एक गाय की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि इस बीमारी से संक्रमित 366 पशु ठीक भी हो चुके हैं।
-सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक जिला पशुपालन विभाग, फतेहाबाद