फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lumpi kills three more cows, 15 new cases found

लंपी ने ली तीन और गायों की जान, 15 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lumpi kills three more cows, 15 new cases found
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को लंपी पॉक्स के 15 नए केस सामने आए हैं, वहीं 15 ही पशु ठीक हुए हैं। वहीं तीन गायों की लंपी के कारण मौत हो गई। वहीं वीरवार को 1300 पशुओं को लंपी की डोज लगाई गई है। जिले में रिकवरी रेट बढ़कर 86 फीसदी पहुंच गया है साथ ही वैक्सीनेशन भी 92 फीसदी तक हो चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद जिले में अब लंपी का प्रकोप निरंतर कम होता जा रहा है। अब तक जिले में लंपी के 2472 नए केस मिले हैं, जिनमें से 2023 पशु ठीक हो चुके हैं। 327 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं जिले में वीरवार को तीन गायों की मौत हो गई। गांव भूथनकलां में लंपी से दो तथा ठुइयां में एक गाय की मौत लंपी के कारण हुई है। जिले में अब तक लंपी से 121 गायों की मौत हो चुकी है। जिले में वीरवार को 1300 पशुओं को लंपी की डोज लगाई गई। अब तक एक लाख एक हजार 200 पशुओं को डोज लगाई जा चुकी है और वैक्सीनेशन का काम 92 फीसदी तक पहुंच गया है। अब 8800 पशुओं को लंपी की डोज लगाई जानी बाकी है।
विज्ञापन

कोट
जिले में लंपी का प्रकोप लगातार घट रहा है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। वैक्सीनेशन का काम जोरों पर चल रहा है। पशुपालक अभी भी सावधानी बरतें और अगर किसी पशु में लंपी के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह अपने निकटवर्ती पशु अस्पताल में जाकर पशु चिकित्सकों से संपर्क करें और संक्रमित पशु को अन्य पशुओं से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed