{"_id":"696e7aefcb790f166c0f2474","slug":"long-distance-trains-running-late-by-hours-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-147289-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घंटों देरी से चल रहीं लंबी दूरी की ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घंटों देरी से चल रहीं लंबी दूरी की ट्रेनें
Tue, 20 Jan 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां स्टेशन पर खड़ी गाड़ियां। आकाईव
फतेहाबाद। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे से रेल सेवा प्रभावित हुई है। रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटा की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ठंड में यात्री रेलवे स्टेशनों पर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। सोमवार को मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटा देरी से भट्टू कलां स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार, बठिंडा से दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस एक और जयपुर से बठिंडा जाने वाली ट्रेन दो घंटे की भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। मौसम के परिर्वतन को लेकर लोको पायलट को ट्रेन की गति काफी धीमी रखनी पड़ रही है।
-- -
यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
ट्रेनों के लेट होने रेलवे स्टेशनों पर बैठे यात्रियों पर पड़ रहा है। ठंड के बीच यात्रियों को खुले प्लेटफॉर्म पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले परिवारों के लिए यह स्थिति और भी कष्टदायक हो गई है। यात्री दीपक, नितेया और ममतेश आदि का कहना है कि ट्रेनों की सटीक जानकारी न मिलने और सर्दी में वेटिंग हॉल में जगह की कमी के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।