{"_id":"5c95136dbdec22142773afbf","slug":"lohia-hospital-raid-policemen-beat-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट
Fri, 22 Mar 2019 10:25 PM IST
gaurav gaurav
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में पिटते युवक को बचाता सिपाही विक्रम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी नगला में दो पक्षों में मारपीट के बाद मेडिकल के दौरान एक पक्ष ने सांसद के सामने लोहिया अस्पताल में जमकर बवाल किया। हमलावरों ने मेडिकल कराने आए दूसरे पक्ष के लोगों को भी लातघूसों और चप्पलों से पीटा। बीच-बचाव करने पर सिपाही और होमगार्ड के साथ भी मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और भाजपाइयों में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।
मसेनी नगला में भाजपा समर्थक सैंपी बाल्मिकी और सुभाष यादव के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह मारपीट हो गई थी। इसमें सैंपी और सुभाष यादव घायल हो गए। सुभाष शहर कोतवाली पहुंच गए तो सैंपी लोहिया अस्पताल मेडिकल कराने के लिए आए। जानकारी पर सांसद मुकेश राजपूत भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान कोतवाली के सिपाही विक्रम सिंह और होमगार्ड गेंदालाल घायल सुभाष यादव का मेडिकल कराने लोहिया अस्पताल पहुंचे।
यहां बड़ी संख्या में दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। सुभाष यादव और उनके दोस्त सतेंद्र यादव व पिंटू यादव को देख दूसरे पक्ष के लोग गुस्सा गए और उन्होंने सुभाष यादव, सतेंद्र यादव और पिंटू यादव को पीटना शुरू कर दिया। सिपाही विक्रम सिंह और होमगार्ड गेंदालाल ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने इनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव पुलिसबल के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। इधर, भाजपाई भी आ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सांसद से वार्ता कर जैसे-तैसे सैंपी पक्ष के लोगों को लोहिया अस्पताल से बाहर किया। पुलिस ने सैंपी पक्ष के एक युवक को अंदर पकड़ लिया तो गुस्साए भाजपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। सांसद ने मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से सैंपी बाल्मिकी पुत्र पूरनलाल बाल्मिकी और दूसरे पक्ष से सुभाष यादव, सतेंद्र यादव और पिंटू उर्फ मोहित यादव घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। सुभाष यादव ने तमंचे की बटों व लाठीडंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं घायल सैंपी ने धारदार हथियार से घायल करने की बात बताई।
नगला मसेनी निवासी सैंपी बाल्मिकी ने राहुल यादव और उसके भाई सतेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि सैंपी अपने साथियों के साथ गांव में था। हमलावर आए और जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने सैंपी को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग की, जिससे सैंपी के पिता पूरनलाल बाल-बाल बच गए। उधर, सुभाषचंद्र यादव निवासी स्व. मटरेलाल यादव ने बिलैया, खुन्नू, सैंपी और शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि हमलावर सुभाषचंद्र के भतीजे सतेंद्र आदि के साथ मारपीट कर रहे थे। सुभाषचंद्र बचाने गए तो हमलावरों ने उन्हें तमंचे की बटों और लाठीडंडों से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला मसेनी में दो पक्षों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोगन मैं भी चौकीदार हूं को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई है।
नगला मसेनी के रहने वाले सैंपी बाल्मिकी का कहना है कि उनके गांव में उनके समाज के लोग भाजपा के समर्थक हैं। शुक्रवार को सैंपी बाल्मिकी अपने बच्चे को खिलाते हुए समाज के लोगों के साथ ही बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सैंपी ने कहा कि मैं भी चौकीदार हूं।
यह सुनकर सुभाष यादव ने गालीगलौज करते हुए कहा कि चौकीदार चोर है। सैंपी ने इसका विरोध किया तो सुभाष यादव ने गालीगलौज शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में सुभाष यादव और सैंपी बाल्मिकी घायल हो गए। मामले की गंभीरता को लेकर शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव फोर्स के साथ मसेनी नगला गांव पहुंचे। उन्होंने मौके की नजाकत भांपते हुए गांव में फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि लोहिया अस्पताल में हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
भाजपा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान की लोहिया अस्पताल में सैंपी पक्ष के युवक को पकड़े जाने पर शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव से नोकझोंक होने लगी। गुस्साए रामवीर चौहान ने कहा कि इंस्पेक्टर को समझा लो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इंस्पेक्टर का रवैया ठीक नहीं है।
लोहिया अस्पताल में हुए हंगामे को लेकर इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और महिला व पुरुष स्टाफ भी सहम गया। इमरजेंसी वार्ड में घुसकर लोगों ने गालीगलौज किया। यह देख स्टाफ के लोग सहमे नजर आए। वहीं वार्ड में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार भी डर गए।
-----------------------------
सांसद न आते तो नहीं होता हंगामा
लोहिया अस्पताल में हुए हंगामे को लेकर लोग कहते सुने गए कि यदि सांसद मुकेश राजपूत लोहिया अस्पताल न आते तो शायद हंगामा नहीं होता। उन्होंने कहा कि सांसद के आने से एक पक्ष के लोगों में जोश आ गया और उन्होंने मेडिकल कराने आए दूसरे पक्ष के सुभाष यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया।