फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Locks hanging on toilets in auto market built 20 years ago, garbage at the gate

20 साल पहले बनी ऑटो मार्केट में शौचालयों पर लटके ताले, गेट पर कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging on toilets in auto market built 20 years ago, garbage at the gate
ऑटो मार्केट में बदहाल स्थिति में पीने के पानी का प्याऊ। - फोटो : Fatehabad
शहर में 20 साल पहले बनाई गई ऑटो मार्केट सुविधाओं को तरस रही है। यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए भी दुकानदारों को प्रशासन द्वारा सुध लेने का इंतजार है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाने के बावजूद दुकानदारों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिली हैं। नगर परिषद द्वारा बनाए गए शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं, तो मार्केट के मुख्य गेट को ही डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया है। इससे न केवल दुकानदारों बल्कि वाहन लेकर आने वाले चालकों के सामने भी परेशानी आती है। 3500 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक किराया देने के बावजूद दुकानदारों के लिए न मार्केट कमेटी प्रशासन सुविधाएं बढ़ा रहा है तो न ही नगर परिषद प्रशासन कोई सुध ले रहा है।
विज्ञापन

416 दुकानों में से
दरअसल, साल 2001 में शहर में ऑटो मार्केट काटी गई थी। यहां कुल 416 दुकानें कटी हुई हैं। इनमें से 15 फीसदी दुकानें मार्केट कमेटी प्रशासन के पास हैं जबकि 85 फीसदी के निजी मालिक हैं। निजी मालिक दुकानदारों से 3500 रुपये महीना किराया लेते हैं जबकि मार्केट कमेटी बोली के जरिये किराये पर दुकानें देती है, इसलिए दोगुना किराया देना पड़ता है। बिजली का खर्च अलग से दुकानदार देते हैं।
विज्ञापन

मुख्य रास्तों पर ढांचा बना दिया, लेकिन दरवाजे नहीं लगे
प्रशासन द्वारा ऑटो मार्केट के मुख्य रास्तों पर ढांचा बना दिया गया है, लेकिन उन पर दरवाजे नहीं लगे हैं। इस कारण लावारिस पशुओं के घुसने से लेकर बेवजह घूमने वालों की संख्या भी बढ़ी हुई है। न ही मार्केट की चहारदीवारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय दुकान मालिकों के सामने सबसे बड़ी समस्या दुकानें ट्रांसफर नहीं होने की आ रही है। नगर परिषद प्रशासन के पास कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं है। दुकान मालिकों का कहना है कि दुकानें ट्रांसफर होने चाहिए ताकि वह खरीद-बेच का काम भी कर सकें।
सुविधाओं के नाम पर नहीं बेहतर व्यवस्था
ऑटो मार्केट को बने हुए 20 साल हो गए हैं। मगर यहां सुविधाओं के नाम कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। दुकानें ट्रांसफर नहीं होने की सबसे बड़ी समस्या है। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए।
जरनैल सिंह, प्रधान, ऑटो मार्केट दुकानदार एसोसिएशन। फोटो 3बी
दुकानों के आगे फुटपाथ भी नहीं बने हुए
ऑटो मार्केट में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। दुकानों के आगे फुटपाथ भी नहीं बने हुए हैं। मार्केट के चारों तरफ चहारदीवारी तो बननी ही चाहिए। प्रशासन को ऑटो मार्केट की सुध लेनी चाहिए।
कुलदीप सिंह, दुकानदार, ऑटो मार्केट। फोटो 3सी
पानी की बर्बादी रोके प्रशासन
ऑटो मार्केट में पानी की बर्बादी भी हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग को अलग-अलग कनेक्शन जारी करने चाहिए। चार दुकानों के बाहर लगे सरकारी नलों पर पानी व्यर्थ बहता है। अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाने की जरूरत है।

हिमांशु, दुकानदार, ऑटो मार्केट। फोटो 3डी
रात में हादसों व चोरी का अंदेशा
ऑटो मार्केट में स्ट्रीट लाइटों की बड़ी कमी है। कुछ लाइटें खराब भी हो चुकी हैं। इस कारण रात के समय में हादसों व चोरी की घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन व्यवस्था बनाएगा तो दुकानदार भी सहयोग करेंगे।
अजीत सिंह, दुकानदार, ऑटो मार्केट। फोटो 3ई
कोट
शहर में सुविधाएं बढ़ाने के लिए नगर परिषद प्रशासन लगा हुआ है। ऑटो मार्केट की समस्याओं का भी समाधान करवाया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों का जल्द टेंडर होगा।
अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर परिषद।

ऑटो मार्केट में बंद पड़े नगर परिषद द्वारा बनाए सार्वजनिक शौचालय।

ऑटो मार्केट में बंद पड़े नगर परिषद द्वारा बनाए सार्वजनिक शौचालय।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed