फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Local body minister Kamal Gupta will hold meeting of city council officials today, report sought on seven issues

Fatehabad News: निकाय मंत्री कमल गुप्ता आज लेंगे नगर परिषद अधिकारियों की बैठक, सात मुद्दों पर मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Local body minister Kamal Gupta will hold meeting of city council officials today, report sought on seven issues
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बैठक को लेकर रिपोर्ट तैयार करते हुए अधिकारी।
फतेहाबाद। नगर परिषद और नगर पालिका अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर को नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता बैठक करेंगे। मंत्री ने सात मुद्दों पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर मंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसमें जिला नगर आयुक्त, ईओ, कार्यकारी अभियंता, एमई, जेई और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

निकाय मंत्री के साथ शुक्रवार को होने वाली बैठक को लेकर वीरवार को दिनभर नगर परिषद कार्यालय फतेहाबाद में रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। वहीं बैठक लेकर नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और कूड़ा डंपिंग साइट की वैकल्पिक व्यवस्था न होने और नगर परिषद के सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठान न होने को लेकर रिपोर्ट में नगर परिषद अधिकारी फंस सकते हैं। नगर परिषद अधिकारी डेढ़ साल से डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर सिरे नहीं चढ़ा पाए हैं। इसके अलावा न ही नगर परिषद के पास सफाई व्यवस्था को लेकर संसाधन पूरे हैं। नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर भी टेंडर नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी को लेकर भी अफसर फंस सकते हैं, सर्वे के बाद आईडी लिंक का काम पेंडिंग है।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर निकाय मंत्री करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक
- प्रॉपर्टी टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी की स्टेटस रिपोर्ट
- मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना
- विकास कार्यों को लेकर नगर दर्शन पोर्टल पर अपलोडिंग
- शहर में सफाई व्यवस्था की समीक्षा, डोर टू डोर कूड़ा उठान की रिपोर्ट, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को लेकर मैनपावर
- बजट को लेकर समीक्षा
- शहर के मुख्य रोड का सुंदरीकरण, पार्क, पार्किंग की मार्किंग
- शहर की वैध और अवैध कॉलोनियों को लेकर रिपोर्ट
शिवपुरी में बने पार्क का निरीक्षण करेंगे मंत्री
शहर के शिवपुरी में बने पार्क का निकाय मंत्री निरीक्षण करेंगे। मॉडल पार्क के रूप में नगर परिषद अधिकारी इस पार्क का निरीक्षण करवाएंगे। इसके अलावा मंत्री नगर निकाय की सड़कों का भी निरीक्षण कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निकाय मंत्री अलग-अलग मुद्दों को लेकर बैठक करेंगे। बैठक को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसके अलावा रोल मॉडल पार्क का भी निरीक्षण किया जाएगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed