{"_id":"6647a1bed82d172ecb00ed12","slug":"led-lights-will-be-installed-on-bhattu-and-ratia-road-of-the-city-waiting-for-the-stairs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116893-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर के भट्टू और रतिया रोड पर लगेंगी एलईडी लाइटें, सीढ़ी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर के भट्टू और रतिया रोड पर लगेंगी एलईडी लाइटें, सीढ़ी का इंतजार
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर लगी सोडियम लाइटें जिनको बदला जाना है।
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड और रतिया रोड पर लगी सोडियम लाइटों को बदलने की तैयारी है। इन लाइटों को बदलकर इनकी जगह 150 वाट की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। पहले मुख्य चौक, बीघड़, भट्टू रोड पर सोडियम लाइटें लगी हुई हैं और करीब 10 साल पुरानी हैं। अधिकतर लाइटें खराब हो चुकी हैं और बिजली की खपत भी ज्यादा हो रही है। इन लाइटों को बदलने के लिए नगर परिषद को 32 फुट की सीढ़ी का इंतजार है। नगर परिषद के पास सीढ़ी न होने के चलते लाइटें नहीं बदली जा रही है। इसके अलावा मरम्मत में भी दिक्कत हो रही है।
नगर परिषद को पांच माह पहले मुंबई से अलग-अलग वाट की लाइटें मिली थीं। इसमें 150 वाट की लाइटें भी शामिल थीं लेकिन इसमें तकनीकी दिक्कत होने के कारण नहीं लग पाईं और वापस भेज दी गईं। अब कंपनी ने 370 लाइटें 150 वाट की भेजी है। इसके अलावा मुख्य चौक पर लगाने के लिए 150 वाट की ही 30 मरकरी आकृति में हाई मास्ट लाइटें भेजी हैं। इन्हें वहां लगाया जाएगा जहां पर सोडियम लाइटें लगी हैं या फिर पहले से नहीं लगी हैं। शहर के भट्टू रोड पर लालबत्ती चौक से लेकर सीमा संस्कार स्कूल तक एलईडी लाइटें लगी हैं लेकिन इसके बाद मिनी बाईपास तक सोडियम लाइटें लगी हैं। इनमें से अधिकतर सोडियम लाइटें खराब हो चुकी हैं, हालांकि तिरंगा लाइटें सहारा बनी हुई हैं।
दूसरे चरण में मिलनी है दो हजार और लाइटें
जिले के रतिया, टोहाना और फतेहाबाद शहर को पहले चरण में 5850 लाइटें मिल चुकी है। जिसमें फतेहाबाद शहर के लिए 2050 लाइटें मिली थी। अब दूसरे चरण में दो हजार और लाइटें मिलनी हैं। हालांकि ये लाइटें आचार संहिता के बाद मिल सकती है। पहले मिली शहर को 45 वाट की 1600 लाइटों को अलग-अलग वार्डों में लगाया गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में मिली थी इतनी लाइटें
शहर लाइटें मिलीं
फतेहाबाद 2050
रतिया 1300
टोहाना 2500
कोट
शहर में लगी सोडियम लाइटों की जगह एलईडी लगवाई जाएंगी। ये लाइटें पहले आ चुकी हैं, जल्द ही इन्हें लगवाने का काम शुरू हो जाएगा। वार्डों में भी लाइटें लगवाई जा चुकी हैं। शहर में अभी फिलहाल लाइटों को लेकर कोई समस्या नहीं है।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद