फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lawyers gave support

किसान आन्दोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले बार एसोसिएशन लड़ेगा निशुल्क

Fri, 04 Dec 2020 10:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Lawyers gave support
पीसी के दौरान जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यवान डूल्ट। - फोटो : Fatehabad
डांगरा रोड स्थित बार एसोसिएशन परिसर में बार की विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान सत्यवान डूल्ट ने की। इस दौरान किसानों द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर चर्चा करते हुए आंदोलन को समर्थन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया कि सरकार द्वारा किसानों पर जो नाजायज केस दर्ज किए गए हैं, उसे बार एसोसिएशन द्वारा निशुल्क लड़ा जाएगा। इस दौरान सरकार द्वारा किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ने व वाटर कैनन का प्रयोग किया गया है उसकी निंदा की गई। बार एसोसिएशन ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए तीन कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा गया। बार एसोसिएशन ने किसानों के समर्थन के चलते वर्क सस्पेंड रखा। इस अवसर पर उपप्रधान जगजीत गर्ग, सचिव सोहन यादव, कैशियर रमेश शर्मा, सह सचिव रजत गिल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed