{"_id":"638250a27762357609786157","slug":"laser-cutter-mistook-for-bomb-bomb-disposal-squad-arrives-fatehabad-news-hsr648159489","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लेजर कटर को समझा बम, पहुंचा बम निरोधक दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लेजर कटर को समझा बम, पहुंचा बम निरोधक दस्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद के लैबर शैड के पास पड़ी मिली लेजर कट।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। लेबर शेड के नीचे शनिवार सुबह मजदूरों के बैठने की जगह केे पास कांच का उपकरण देखकर मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों को लगा कि यह कोई बम है और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पाकर पुलिस व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। बाद में पता चला कि यह एक लेजर कटर है, जो प्लाई आदि की कटाई केे काम आता है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। ज्ञात रहे कि रविवार को जिला परिषद व पंचायत समिति केे लिए मतगणना होनी है, ऐसे में पुलिस ने पूरे जिले में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध भी किए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के बीघड़ चौक के पास लेबर चौक है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में मजदूर सुबह मजदूरी के लिए यहां खड़े होते हैं। शनिवार सुबह जब मजदूर इस स्थान पर पहुंचे तो उनके यहां पर बैठने के लिए बनी लोहे की कुर्सियों के पास एक उपकरण पड़ा था। इसमें कांच लगा था और अगले हिस्से में पानी भरा हुआ था, जिसे बम समझकर मजदूरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और जांच आरंभ कर दी गई। बाद में पता चला कि यह एक उपकरण है, जिससे कटाई आदि का काम किया जाता है। इसमें सीओटू गैस पिछले हिस्से में भरी जाती है और अगले हिस्से में पानी भरा होता है, ताकि गैस को ठंडा रखा जा सके। इसे लेजर कटर कहा जाता है और इसे प्लाई आदि की कटाई केे लिए प्रयोग किया जाता है। किसी व्यक्ति ने इसके खराब होने के कारण इसे यहां पर फेंक दिया। यह उपकरण लेजर कटर होने के चलते पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
कोट
लेबर शेड के पास उपकरण मिला था, जो कि लेजर कटर था। यह कटर प्लाई आदि काटने के काम आता है और यह एक चाइनीज आइटम होती है। यह खराब हो गया था, तो किसी ने इसे फेंक दिया। उपकरण बम नहीं बल्कि खराब लेजर कटर था।
विज्ञापन
-यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद।