फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Larva found in nine houses in Shakti Nagar, notice issued

शक्ति नगर में नौ घरों में मिला लारवा, नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Larva found in nine houses in Shakti Nagar, notice issued
फतेहाबाद में पार्षद को जागरूकता अपील पत्र देते स्वास्थ्यकर्मी रवि कंबोज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने बुधवार को शक्ति नगर में डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने घरों में पानी की टंकियों, कूलरों और गमलों की जांच की। इस दौरान नौ घरों में टीम को लारवा मिला। टीम ने दवा डालकर लारवा नष्ट किया और संबंधित घरों को चेतावनी नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक सबसे ज्यादा लारवा कूलरों में मिल रहा है। कूलरों में कई दिनों तक पानी रहने से लारवा पनपने लगता है। मंगलवार तक जिले में 348 घरों के मालिकों को नोटिस जारी हो चुके है। डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने अपील जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ये अपील पार्षदों तक पहुंचा रहे है। बुधवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी रवि कंबोज ने वार्ड नंबर 10 की पार्षद ज्योति मेहता को स्वास्थ्य मंत्री की अपील का पत्र दिया, जिसमें लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति जागरूक करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

पिछले साल डेंगू ने बरपाया था कहर
जिले में फिलहाल डेंगू का नया केस नहीं मिला है। हालांकि पिछले साल डेंगू ने कहर बरपाया था। पिछले साल डेंगू के जिले में 993 केस मिले थे। इसमें करीब 30 फीसदी बच्चे भी चपेट में आए थे। जो कि अब तक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed